Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Train News: अगर चलती ट्रेन में ड्राइवर को नींद आ जाए तो क्या होता है? 90% लोग नहीं जानते ये सिस्टम

    4 weeks ago

    1

    0

    Indian Railways Safety Rule: भारतीय रेलवे सबसे किफायती साधन माना जाता है. हर दिन लाखों लोगों को उनकी मंजिल पहुचाने में मदद करती है. सड़क हादसों के बारे में हम अक्सर सुनते है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से दुर्घटना हो गई, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर ट्रेन चलाते समय लोको पायलट को नींद आ जाए तो क्या होगा? क्या इसकी वजह से खतरनाक हादसा हो सकता है? या फिर भारतीय रेलवे ने इससे बचने के लिए खास व्यवस्था की है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई आधुनिक सिस्टम लगाए हैं. ट्रेन में होते हैं दो ड्राइवर काफी कम लोगों को ही पता है कि ट्रेन में केवल एक नहीं बल्कि दो लोग इंजन में मौजूद होते हैं. इसमें एक मुख्य लोको पायलट होता है और दूसरा असिस्टेंट लोको पायलट. दो लोको पायटल इसलिए होते हैं कि अगर किसी भी वजह से मुख्य ड्राइवर को कुछ दिकक्त होती है या फिर उसे नींद आने लगती है तो असिस्टेंट तुरंत ट्रेन को संभाल लें और किसी भी तरह की दुर्घटना होने से बच जाएं. साथ ही अगर स्थिति ज्यादा गंभीर होती है तो अगले स्टेशन पर इसकी जानकारी दी जाती है. वहीं जरूरत पड़ने पर नया लोको पायलट उपलब्ध कराया जाता है. रेल में सफर के लिए 3AC और 3E कोच में कौन है बेहतर? यात्रा से पहले जान लें जरूरी बात अगर दोनों ड्राइवर सो जाएं तो? अगर बात करें कि दोनों ड्राइवर सो जाए तो क्या करें? वैसे तो इस तरह की संभावना बहुत ही कम होती है, लेकिन इसके बाद भी रेलवे ने इसके लिए भी खास तकनीक लगाई हुई है. ट्रेन के इंजन में विजीलेंस कंट्रोल डिवाइस लगा होता है. यह सिस्टम लगातार ड्राइवर की एक्टिविटी पर नजर रखता है. अगर ड्राइवर 1 मिनट तक किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है तो 17 सेकंड के अंदर ही ऑडियो और विजुअल अलर्ट आता है. इसका जवाब ड्राइवर को बटन दबाकर देना होता है. अपने आप लग जाते हैं ब्रेक इसके साथ ही अगर ड्राइवर अलर्ट का जवाब नहीं देता है तो कुछ सेकंड बाद ही ट्रेन में अपने आप ब्रेक लगने शुरू हो जाते हैं. धीरे-धीरे ट्रेन रुक जाती है और लगभग 1 किलोमीटर के अंदर पूरी तरह थम सकती है. इसके बाद ट्रेन में मौजूद दूसरे रेलवे कर्मचारी स्थिति को संभालते हैं. एक साथ करें 6 शहर और 7 मंदिरों के दर्शन, IRCTC के पास है ये सस्ता टूर पैकेज ऐसे टलते हैं बड़े हादसे बता दें कि लोको पायलट को ट्रेन चलाते समय लगातार स्पीड कंट्रोल करनी होती है, हॉर्न बजाना होता है और सिग्नल पर नजर रखनी होती है. अगर वह लंबे समय तक कोई गतिविधि नहीं करता है तो सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देता है. इन्हीं सब तकनीक की वजह से रेलवे हादसों को पहले ही रोक लेता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Train News: रेलवे स्टेशन पर ब्रश करना पड़ सकता है भारी, आज ही जान लें ट्रेन यात्रा के जरूरी नियम
    Next Article
    क्रेडिट-डेबिट कार्ड यूजर्स अलर्ट! पार्सल डिलीवरी के नाम पर CVV और पिन चुरा रहे हैं जालसाज

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment