Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति ने की दूसरी शादी:मोहसिन अख्तर ने निधा भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर नए रिश्ते की घोषणा की

    4 hours ago

    1

    0

    उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने निधा भट्ट से शादी की है। शादी की झलकियां शेयर करते हुए मोहसिन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि सच्चे इरादों, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ उन्हें जीवन में फिर से प्रेम मिला है। उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट का आभार जताते हुए लिखा कि उन्होंने उनके जीवन में रोशनी लाई है। मोहसिन ने अपनी पोस्ट में दिवंगत प्रियजनों को भी याद किया और कहा कि उनकी दुआओं और आशीर्वाद की वजह से उन्हें जीवन में यह नया साथ मिला है। उन्होंने दोनों के लिए दुआ करने की अपील भी की। उर्मिला मातोंडकर से हुई थी पहली शादी मोहसिन अख्तर की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय उनकी शादी इंटररिलिजियस मैरिज और दोनों के बीच 10 साल के एज डिफरेंस की वजह से खबरों में थी। साल 2024 में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आई थीं। सितंबर 2024 में कहा गया था कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दायर की थी। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन की पहली मुलाकात उर्मिला से 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में हुई थी। उर्मिला कलयुग और मासूम जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं। उन्होंने 1991 में नरसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, प्यार तूने क्या किया, भूत और एक हसीना थी जैसी कई फिल्मों में काम किया। बड़े पर्दे पर उर्मिला आखिरी बार साल 2018 में इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में एक स्पेशल डांस नंबर ('बेवफा ब्यूटी') में नजर आई थीं। वहीं, वह 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' (2018) और 'कलर्स टीवी' के शो 'हुनरबाज: देश की शान' (2022) में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sensex jumps 1000 points, Nifty nears 24000 as US-Iran peace deal reached; banks, IT gain; What investors should note
    Next Article
    ट्राई सीरीज- श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए के खिलाफ गेंदबाजी चुनी:भारतीय टीम का जीतना जरूरी, सूर्यवंशी एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment