Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए:प्रभसिमरन-गायकवाड की फिफ्टी; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 247/5

    11 hours ago

    1

    0

    ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला में बारिश के कारण ओवर में कटौती की गई है। अब 49-49 ओवर का मैच हो रहा है। अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 39 ओवर में 5 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं। आयुष बडोनी जीरो और ऋतुराज गायकवाड 66 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को फरमनुल्लाह सफी ने लगातार बॉल पर आउट किया। हालांकि, वे हैट्रिक नहीं ले सके। प्रभसिमरन सिंह (84 रन) को इमरान मीर ने कैच कराया। प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन की राह दिखाई। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:अभिषेक बनर्जी को फर्जी साइन केस में हाईकोर्ट से राहत, 3 हफ्ते तक कार्रवाई पर रोक; आज CID के सामने पेश होंगे
    Next Article
    World's Most Expensive Fish : दुनिया की सबसे महंगी मछली! करोड़पति भी जिसे खरीदने से पहले सोचते हैं, जानिए उस मछली का नाम!

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment