Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए

    4 days ago

    1

    0

    IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा था। उनके हाथ में एक किताब भी थी। प्रेमानंदजी से मिलने के बाद 150 मीटर दूर दोनों बड़े गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पैदल पहुंचे। यहां हित गोविंद शरण महाराज के दर्शन किए। इससे पहले, विराट और अनुष्का ने इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन भी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे और सत्संग सुना था। कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2 दिन पहले (31 मई) लगातार दूसरा IPL खिताब जीता था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। फाइनल में विराट कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी। कोहली फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। विराट-अनुष्का की आज की 4 तस्वीरें- IPL 2026: कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन विराट कोहली का शानदार फॉर्म RCB की सफलता की बड़ी वजह में शामिल रहा। उन्होंने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए। टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन पूरे सीजन बदलता रहा, लेकिन कोहली के प्रदर्शन में गिरावट नहीं आई। उन्होंने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 675 रन बनाए। 7वीं बार प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का विराट और अनुष्का ने अब तक 7 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात की है। पहली बार, 4 जनवरी, 2023 को दोनों संत प्रेमानंद से मिले थे। बीते 3 साल में दोनों की यह 7वीं और इस साल तीसरी मुलाकात है। अप्रैल से पहले 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था। जनवरी में बच्चों के साथ पहुंचे। इसके बाद मई और दिसंबर में प्रेमानंदजी के दर्शन किए। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर:टीम में 8 मैच विनर; कोहली ने 675 रन बनाए, भुवनेश्वर ने 28 विकेट लिए 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार... फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी बदल दी है। जिस टीम को कभी 'अंडरअचीवर' कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात को 5 विकेट से हराकर IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ViewSonic IN05 Series ViewBoard 4K Displays Launched in India With Android 16, AI Features
    Next Article
    Tax Guru: खेती से फर्जी कमाई दिखाकर टैक्स बचाने वालों पर इनकम टैक्स का शिकंजा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment