Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Wednesday Box Office: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हो गया बड़ा खेल, 'पेद्दी' से 'है जवानी...' तक की घटी कमाई, हॉलीवुड फिल्म ने कर दिया कमाल, जानें- कलेक्शन

    2 hours from now

    1

    0

    सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' से लेकर बॉलीवुड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए मौजूद हैं. वहीं 13 दिन पुरानी हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्शेसन' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हालांकि बुधवार को इन सभी फिल्मों की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव दिखा. चलिए यहां इनका कलेक्शन जानते हैं. 'पेद्दी' ने बुधवार को कितनी की कमाई? राम चरण की फ़िल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ब्लॉकबस्टर ओपनिंग वीकेंड के बाद इसकी रफ़्तार धीमी पड़ गई है. पहले सोमवार को इसकी कमाई मे गिरावट शुरू हुई थी और बुधवार तक ये बरकरार है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'पेद्दी' ने बुधवार को 7.55 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ हफ़्ते के दिनों में सुस्ती के बावजूद, 'पेद्दी' ने रिलीज के 7 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 187.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. 'है जवानी तो इश्क होना है' ने बुधवार को कितना कमाया? वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फ़िल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक परफॉर्म नहीं कर रही है. 7.50 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा ने दूसरे दिन भी 7.50 करोड़ कमाए और तीसरे दिन इसने सबसे ज्यादा 9 करोड़ की कमाई की. लेकिन मंडे को इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई और इसकी कमाई 3.50 करोड़ रुपये रही. हालांकि मंगलवार को इसने फिर से बढ़त बना ली और 3.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 2.80 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसका 6 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये हो गया है. ये भी पढ़ें:-660% का रिटर्न देकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास, कम बजट में हुई थी छप्परफाड़ कमाई 'बंदर' ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन? अनुराग कश्यप निर्देशित और बॉबी देओल स्टारर क्राइम थ्रिलर बंदर के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये पहले ही दिन फुस्स साबित हुई. इसने 50 लाख से ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई में मामूली तेजी आई और इसने 95 लाख रुपये कमाए. फिर तीसरे दिन भी इसने ग्रोथ दिखाते हुए 1 करोड़ बटोर लिए. लेकिन वीकडेज में इसकी लुटिया ही डूब गई है. जहां चौथे दिन इसने महज 30 लाख रुपये कमाए तो वहीं 5वें दिन मामूली ग्रोथ दिखाते हुए 40 लाख जोड़ दिए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को इस बंदर ने 25 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ बंदर की 6 दिनों की कुल कमाई अब 3.40 करोड़ रुपये हो गई है. 'ऑब्सेशन' ने बुधवार को कितना किया कलेक्शन? हॉलीवुड की हॉरर फ़िल्म 'ऑब्सेशन' ने भारत में अपने दूसरे हफ़्ते में भी बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मज़बूत पकड़ बनाई हुई है. इस फ़िल्म ने अपने पहले हफ़्ते में 18.55 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद 8वेंदिन इसने 3.30 करोड़, 9वें दिन 6.75 करोड़, 10वें दिन 7.50 करोड़, 11वें दिन 3.50 करोड़ और 12वें दिन 3.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'ऑब्सेशन' ने रिलीज के 13वें दिन यानी बुधवार को 3.35 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 13 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 46.80 करोड़ रुपये हो गई है. ये भी पढ़ें:-July 2026 Hindi Film Release: जुलाई के महीने में थिएटर में हिंदी फिल्मों का तूफान, रिलीज होंगी आलिया भट्ट से अजय देवगन तक की मवूीज
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 baby boy names that symbolise limitlessness
    Next Article
    रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment