Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    2 मिनट तक पेप्सी का फोटो देखती रहीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं हरियाणवी सिंगर, बच्चों के सिर पर हाथ फेरा

    5 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी रागनी गायक यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा की शोक सभा में गुरुवार को सपना चौधरी उनके पैतृक गांव पतला (गाजियाबाद) पहुंची। सपना पेप्सी के चित्र पर पुष्प चढ़ाने के बाद उनके पत्नी से लिपट गईं। पेप्सी के बच्चों के सिर पर हाथ रखते हुए सपना चौधरी भावुक हो गईं। कार्यक्रम में उन्होंने पेप्सी संग गाई रागनी को भी याद किया। इस दौरान परिवार को ढांढस बंधाते समय उनकी आंखें भी नम हो गईं। शोक सभा में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़े कलाकारों और शुभचिंतकों ने दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी। पेप्सी की 7 जून को सीने में दर्द होने से मौत हो गई थी। सपना चौधरी के साथ पेप्सी शर्मा ने कई स्टेज कम्पीटिशन किए हैं। दोनों स्टेज पर नागिन डांस भी कर चुके हैं। एक म्यूजिक ने इसकी वीडियो भी रिलीज की थी। पत्नी के गले लगकर रो पड़ीं सपना पेप्सी शर्मा के घर पहुंचने के बाद सपना चौधरी ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। जैसे ही पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू ने सपना चौधरी को देखा, वह भावुक हो गईं और उन्हें गले लगाकर रोने लगीं। सपना चौधरी ने उन्हें संभालते हुए सिर पर हाथ रखा और भरोसा दिलाया कि वह परिवार के साथ खड़ी हैं। इस दौरान सपना चौधरी भी भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह करीब 30 मिनट तक परिवार के बीच रहीं। श्रद्धांजिल सभा से रवाना होने के बाद भी सपना भावुक नजर आईं। महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर जाना हालचाल शोक सभा के दौरान सपना चौधरी महिलाओं के बीच जमीन पर बैठीं और परिवार का हालचाल जाना। सपना पेप्सी शर्मा की तस्वीर के आगे करीब दो मिनट तक हाथ जोड़कर खड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने पेप्सी शर्मा की मां और भाइयों से भी मुलाकात की। परिवार को दिल्ली आने का न्योता दिया सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू और बच्चों को अपने दिल्ली स्थित आवास पर आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल काफी दुखद माहौल है। वह खुद भी एक दुखद दौर से गुजर रही हैं। इसके बावजूद परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बोलीं- कभी नहीं लगा इतनी जल्दी छोड़ जाएंगे परिजनों से बातचीत के दौरान सपना चौधरी ने कहा कि परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है। उन्होंने बताया कि पेप्सी शर्मा के साथ उन्होंने कई कार्यक्रम किए थे। वह अपने अलग अंदाज से लोगों को हंसाते और मनोरंजन करते थे। कभी नहीं लगा था कि वह इतनी जल्दी सभी को छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। भाई बोले- अब आखिरी निशानी उनका फोन पेप्सी शर्मा के बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि उनके पास अब भाई की आखिरी निशानी के रूप में उनका मोबाइल फोन बचा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से लगातार उनके चाहने वालों के फोन आ रहे हैं और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। ऋषिपाल ने बताया कि सोनोटेक कंपनी के मालिक की ओर से परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कलाकारों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष 7 जून को पेप्सी शर्मा की स्मृति में उनके गांव पतला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 7 जून को हार्ट अटैक से हुआ था निधन यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा का 7 जून को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। उनकी अस्थियां ब्रजघाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं थीं। पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी के साथ अनेक रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी थी। पेप्सी अपनी पत्नी और बेटी के साथ नोएडा में रहते थे, जबकि उनका बेटा गांव में अपनी दादी और ताऊ के पास रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    City Union Bank का शेयर क्या सच में 22% आज लुढ़का? जान लें पूरी सच्चाई
    Next Article
    'Exam window extended to 195 mins': NTA rolls out 'student-friendly' measures for NEET UG 2026

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment