'ग्राम चिकित्सालय 2' का ट्रेलर रिलीज, दिनेश लाल यादव की हुई एंट्री, दिखी 1 ईमानदार डॉक्टर के सामने खड़ी चुनौतियां
3 hours from now
मुंबई. वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' का मज़ेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे. ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी इस सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे डॉ. प्रभात भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनाने के लिए मुश्किलों से जूझ रहे हैं. उन्हें जल्द ही समझ आ जाता है कि कुछ बीमारियों का इलाज दवाइयों से नहीं होता, बल्कि इसके लिए बिल्कुल अलग तरीका अपनाना पड़ता है. इस ट्रेलर में डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) के उस मिशन की झलक दिखाई गई है जिसमें वे भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. जब उन्हें इस बात का भरोसा हो जाता है कि अब गाँव वाले उनके साथ हैं, तभी नई-नई चुनौतियां उनके सामने आकर खड़ी हो जाती हैं. डॉ. प्रभात को लगता है कि अगर उनके अस्पताल को "आदर्श पीएचसी" का खिताब मिल जाए, तो सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी. पर उन्हें जल्द ही समझ आ जाता है कि कामयाबी सिर्फ डॉक्टरी की डिग्री और अच्छा अस्पताल चलाने से नहीं मिलती है. गांव वालों के अजीबोगरीब रवैये, स्थानीय राजनीति के चक्कर, लोगों के दिलों में बसे शक और जरूरी सामानों की हमेशा रहने वाली कमी के बीच, क्या डॉ. प्रभात भठकंडी की इन परेशानियों का सही इलाज ढूंढ पाएंगे, या फिर साबित हो जाएगा की ये सब ठीक करना उनके बस की बात नहीं? 'ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2' में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह फिर से अपने-अपने किरदारों में नज़र आने वाले हैं, जबकि इस बार दिनेश लाल यादव भी एक अहम किरदार निभाकर इस सीरीज़ से जुड़ने वाले हैं. यह प्राइम वीडियो पर 23 जून को स्ट्रीम होगी.
Click here to Read more
.png)