‘370 की बिरयानी’ कमेंट पड़ा भारी, प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज! देखें वीडियो..
4 hours from now
कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिर गए हैं. मामला शुरू हुआ गुरुग्राम के एक शो से जहां ऑडियंस में मौजूद हिमांशु जांगरा ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं.हैरानी की बात ये रही कि मंच पर मौजूद प्रणित मोरे इस पूरी बातचीत पर हंसते नजर आए. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बढ़ते विवाद के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक माफी मांगी, अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. उधर हिमांशु जांगरा को उनकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है. वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में डॉक्टर सेजल पवार भी विवादों में घिर गईं, जिसके बाद उन्हें भी माफी मांगनी पड़ी. अब सोशल मीडिया पर एक ही सवाल गूंज रहा है क्या कॉमेडी के नाम पर सब कुछ जायज है?
Click here to Read more
.png)