Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Aadhar Card News: क्या आप जानते हैं आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं मोबाइल नंबर और एड्रेस, जानें पूरी जानकारी

    3 days ago

    1

    0

    Mobile Number and Address: आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. ऐसे में आपके आधार कार्ड में दर्ज आपकी जानकारियां बिल्कुल सही और समय-समय पर अपडेट की जानी चाहिए. लेकिन, यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक, आप आधार की सभी जानकारियों को बार-बार अपडेट नहीं कर सकते हैं. तो आइए इस खबर में जानते हैं कि आप कितनी बार अपनी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं. जानें कौन-सी जानकारी कितनी बार होगी अपडेट 1. घर का पता दरअसल, अपने घर के पतो को बदलने की कोई तय सीमा नहीं है. यानी आप नए शहर या घर में शिफ्ट होते हैं, तो आप अपनी जरूरत के मुताबिक ही कई बार अपना पता आसानी से बदल सकते हैं. 2. आपका नाम तो वहीं, दूसरी तरफ आधार कार्ड में आप अपने नाम को सिर्फ और सिर्फ दो बार ही अपडेट करवा सकते हैं. इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि अपने नाम बदलते समय स्पेलिंग की सही तरह से जांच करना न भूलें. ITR Filing 2026: 15 जून से पहले न भरें इनकम टैक्स रिटर्न, जानें क्यों बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें 3. आपकी जन्मतिथि इसके अलावा आधार कार्ड में जन्मतिथि में सुधार केवल एक बार ही किया जा सकता है, तो इसकी भी सही तरह से जांच करनी चाहिए. 4. मोबाइल नंबर और ईमेल अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है, तो आप नया नंबर लिंक करा सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल नंबर के साथ-साथ आप बिना किसी परेशानी के अपने ईमेल में भी बदलाव करा सकते हैं. क्या है अपडेट करने का आसान प्रक्रिया? 1. पता ऑनलाइन बदलने का तरीका सबसे पहले आप, 'myAadhaar' पोर्टल पर जाएं और लॉगिन करना शुरू कर दें. उसके बाद, पता अपडेट करने के विकल्प को चुनें. जहां, अपने नए पते की जानकारी के साथ-साथ उससे जुड़ा वैध दस्तावेज को अपलोड करना न भूलें. हांलाकि, इस प्रक्रिया को पूरा होने में 30 से 90 दिन का समय भी लग सकता है. 2. मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका तो वहीं, अगर आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर ही जाना पड़ेगा. इसके अलावा, यूआईडीएआई आधार ऐप के माध्यम से ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से मोबाइल नंबर को आप आसानी से अपडेट कर सकते हैं. Bank News: आखिर क्यों भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI 6 दिनों के लिए रहेगा बंद? जल्दी ही निपटा लें अपना काम क्या बदलाव कराने का लगता है कोई चार्ज? दरअसल, आधार कार्ड में डेमोग्राफिक विवरण जैसे, आपका नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए यूआईडीएआई द्वारा प्रति सेवा 75 रुपये निर्धारित किया गया है. अब आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में बिना किसी परेशानी के बदलाव कर सकते हैं. और ध्यान रखें कि बदलाव करते समय हर चीज की सही तरह से जांच करना न भूलें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hotel Fire Safety Tips: होटल-रेस्टोरेंट चला रहे हैं? मालवीय नगर जैसी घटना से बचने के लिए अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
    Next Article
    NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें सर्टिफिकेट बनवाने का तरीका और खर्च

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment