Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आमिर खान के भाई फैजल हरदोई पहुंचे:बोले- 120 बीघा जमीन की देख-रेख करने आया हूं; आमिर खान पर भी दिया जवाब

    3 days ago

    1

    0

    फिल्म अभिनेता आमिर खान के छोटे भाई और अभिनेता फैजल खान गुरुवार को हरदोई स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। शाहाबाद के अख्तियारपुर और दिलावरपुर गांव में उनके परिवार की करीब 120 बीघा पैतृक जमीन और बागान हैं। उनकी देख-रेख के लिए फैजल यहां आए हैं। इस दौरान उनसे आमिर खान के गांव नहीं आने के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर फैजल खान ने कहा कि वो कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं कि पकड़कर ले आऊं। जब उनका मन होगा, वे खुद आ जाएंगे। फैजल ने फिल्म मेला समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है। फैजल बोले- पैतृक जमीन की देख-रेख के लिए आया हरदोई में फैजल खान ने मीडिया से भी बातचीत की। गांव आने के मकसद पर उन्होंने बताया कि यहां अपनी करीब 120 बीघा पैतृक जमीन और बागान की देख-रेख करने के लिए वह यहां आया हूं। खेती और फॉर्मिंग में मुझे हमेशा से इंट्रेस्ट रहा है। अब मैं खुद इसकी जिम्मेदारी संभालना चाहता हूं। यूपी में फिल्म सिटी का किया समर्थन फैजल खान ने यूपी में प्रस्तावित फिल्म सिटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। फिल्म उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों से तहसीलदार की मां को ढूंढने में मदद करने को कहा हरदोई आने के दौरान फैजल खान ने तहसीलदार संध्या यादव से मुलाकात की। एक महीने पहले लापता हुईं उनकी 71 साल की मां लल्ली देवी की तलाश में मदद करने के लिए लोगों से अपील की। फैजल खान ने कहा- लल्ली देवी पिछले एक महीने से लापता हैं। परिवार उनकी तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उनकी जानकारी देने या उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 2 लाख 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं, तहसीलदार संध्या यादव ने बताया- मेरी मां लल्ली देवी 30 अप्रैल को लखनऊ के अर्जुनगंज-अहिमामऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मंदिर से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गईं। फिर घर नहीं लौट सकीं। आखिरी बार उन्हें अहिमामऊ स्थित शहीद पथ पर सर्विस लेन के पास फौजी ढाबा क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसकी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बदायूं में दरोगा का खिड़की से लटका शव मिला, घुटने के बल बैठी पोजिशन में था, एसपी बोलीं- सुसाइड की आशंका बदायूं में दरोगा का शव कमरे में दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से फंदे के सहारे लटका मिला। शव घुटने के बल बैठी पोजिशन में था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, एसपी अंकिता शर्मा ने सुसाइड की आशंका जताई है। एसपी ने बताया- दरोगा मेघश्याम गौतम (55) कोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। वो मूलरूप से मथुरा के गोविंदनगर थाना के सकना गांव के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICICI Bank receives warning letter from SEBI over FPI transaction violation
    Next Article
    Evening news wrap: IRGC commander says Israel’s elimination 'achievable'; severe weather disrupts Delhi airport operations & more

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment