Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमृतसर की सरकारी डॉक्टर मिसेज इंडिया के टॉप-10 में:सर्जरी के साथ कैट वॉक, पति को लकी फैक्टर बताया; यहां तक पहुंचने की कहानी पढ़िए

    12 hours ago

    1

    0

    एक तरफ ऑपरेशन थिएटर, मरीजों की जिम्मेदारी और लंबी ड्यूटी... दूसरी तरफ रैंप, कैमरे और मिसेज इंडिया का मंच। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. शिवांशी ने इन दोनों दुनियाओं के बीच ऐसा संतुलन बनाया कि आज वह हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। सर्जन बनने का सपना पूरा करने के बाद अब उन्होंने ‘मिसेज इंडिया’ के टॉप-10 में जगह बनाकर साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई सपना अधूरा नहीं रहता। डॉ. शिवांशी के लिए 'मिसेज इंडिया' के टॉप-10 फाइनलिस्ट में जगह बनाना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा- यह मुकाम कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की बदौलत मिला है। यदि किसी महिला में कुछ हासिल करने का जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो वह हर चुनौती को पार कर अपने सपनों को साकार कर सकती है। डॉक्टर शिवांशी ने कैसे डॉक्टर से ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर तय किया, दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया… पहले देखिए डॉक्टर शिवांशी के PHOTOS… जानिए कैसे मिसेज इंडिया का हिस्सा बनीं डॉ. शिवांशी शिवांशी ने बताया कैसे डॉक्टर से ग्लैमर वर्ल्ड तक पहुंची “मेरे इन-लॉ बहुत कोऑपरेटिव और सपोर्टिव हैं। उन्होंने शादी का वास्ता देकर मुझे कभी नहीं रोका, बल्कि हमेशा यही सिखाया कि जो सपने वो खुद पूरे नहीं कर पाए, उन्हें मैं पूरा करूं। उन्होंने हमेशा मेरे दिल की चाहत और शौक को पूरा करने के लिए मुझे प्रेरित किया।” सास बोलीं- शिवांशी बहू नहीं मेरी बेटी शिवांशी की सास गीता सचदेवा ने कहा कि मैं इसे बहू नहीं अपनी बेटी मानती हूं। मुझे बहुत खुशी है की एक तो मेरी बहू डॉक्टर है और दूसरा वो मिसेज इंडिया में सेलेक्ट हुई है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं की मेरी बहू जीत कर आए और हमारे परिवार का नाम रोशन करे। शिवांशी की शादी की PHOTOS… शिवांशी ने की लव-मैरिज डॉ. शिवांशी बिहार के पूर्णिया जिले से हैं। उन्होंने अमृतसर के सिविल अस्पताल में काम करने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ईशान सचदेवा से 6 फरवरी 2026 में लव मैरिज की। उन्होंने नेपाल से MBBS की है और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर से जनरल सर्जरी में एमएस हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अमृतसर में NDA में सफलता पर बेटी का स्वागत, कोमलप्रीत कौर का ऑल इंडिया में आई 18वीं रैंक NDA की परीक्षा में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और अमृतसर जिले का नाम रोशन करने वाली कोमलप्रीत कौर का उनके पैतृक गांव शाहूरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    વૈભવે એકપણ છગ્ગો માર્યા વિના 200ની સ્ટ્રાઇક રેટથી બેટિંગ કરી:પ્રભસિમરન પછી ઋતુરાજે પણ ફિફ્ટી ફટકારી; IND-Aનો સ્કોર 225/3
    Next Article
    तुर्की के गृह मंत्री ने कहा था- इंशाअल्लाह यरूशलम भी मुक्त होगा, अब भिड़े अर्दोआन और नेतन्याहू

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment