Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Farming Tips : मरुस्थल में उग रहा ‘सोना’! इस फल से जैम, चॉकलेट और जूस बनाकर बढ़ा सकते हैं कमाई

    4 hours from now

    1

    0

    Jodhpur Agriculture Tips : राजस्थान के शुष्क और मरुस्थलीय क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए खजूर की खेती एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है. जोधपुर स्थित केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) में आयोजित खजूर दिवस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत किस्मों, आधुनिक तकनीकों और बाजार आधारित खेती की जानकारी दी. विशेषज्ञों ने बताया कि मेदजूल, बरही, खलास और एडीपी-1 जैसी किस्में बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफा देने की क्षमता रखती हैं. खासतौर पर एडीपी-1 किस्म मानसून से पहले पक जाती है, जिससे फसल को बारिश से नुकसान नहीं होता. कार्यक्रम में किसानों को कृत्रिम परागण, फसल प्रबंधन और प्रसंस्करण तकनीकों के बारे में भी बताया गया. वैज्ञानिकों का कहना है कि खजूर से जैम, सिरप, जूस, ड्राई डेट्स और एनर्जी बार जैसे उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है. कम पानी में अधिक मुनाफा देने वाली यह फसल पश्चिमी राजस्थान के किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रही है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Dravid's son Anvay Dravid earns India U-19 call-up for Sri Lanka tour
    Next Article
    Bharathiraja cremated with full state honours in Theni

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment