Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अन्नामलाई की नई पार्टी बनते ही तमिलनाडु में आया राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ

    2 days ago

    1

    0

    तमिलनाडु के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून, 2026) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से औपचारिक रूप से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स (We the Leaders)’ को लॉन्च किया है, जिसने अपने लॉन्च के कुछ ही घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है. अन्नामलाई ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सस्टेनिबिलिटी और युवा नेतृत्व के प्रति उत्साह से भरे लोगों से अपने पार्टी के साथ जुड़ने की आह्वान करते हुए इस आंदोलन को नई राजनीतिक यात्री की शुरुआत करार दिया है. उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का उद्देश्य को आम आदमी की राजनीति रूप में जिक्र किया है. वी द लीडर्स ने लोगों से किया आह्वान? भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पूर्व अधिकारी के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स’ के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक शेयर किया. अपने पोस्ट के कैप्शन में अन्नमलाई ने कहा, ‘आइए आगे बढ़ें, कदम उठाएं और बदलाव लाएं. हमारे राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने के लिए यहां जुड़ें.’ Let’s step up, take action, and be the change. Join here to begin our political movement! https://t.co/oVURDAxIE7 https://t.co/XROXxAohTq — K.Annamalai (@annamalai_k) June 5, 2026 पार्टी की बेवसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, इसके लॉन्च होने के चंद घंटों के अंदर ही 9.97 लाख से ज्यादा वॉलेंटियर्स और 50 से ज्यादा जमीनी स्तर के नेता इसमें शामिल हो गए. ये आंकड़े तमिलनाडु की राजनीति में के. अन्नामलाई की इस नई पहल की शुरुआत में लोगों की तरफ से दिखाए गए मजबूत भरोसे और उनकी रूचि को साफ तौर पर दर्शाता है. पार्टी की सोच और उद्देश्य को अन्नामलाई ने किया स्पष्ट पूर्व भाजपा नेता ने पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि उनके मूवमेंट को ‘वी द लीडर्स’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि उनका ये नया राजनीतिक मूवमेंट कोयंबटूर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर फॉर एथिक्स एंड पॉलिटिक्स के भीतर एक संस्था के तौर पर काम करेगा. यह पहल ‘कॉन्सियस कॉन्सटिट्यूएंसी अप्रोच’ के नजरिए पर आधारित है, जिसका मकसद तकनीक के जरिए संचालित शासन को जमीनी स्तर की भागीदारी के साथ जोड़ना है. पार्टी की वेबसाइट पर लिखा है, ‘वी द लीडर्स फाउंडेशन में, हम एक ऐसे सत्ता के मॉडल में विश्वास करते हैं जो कॉन्सियस लीडरशिप, कम्युनिटी इनगेजमेंट और डेटा-ड्रिवेन फैसला लेने पर आधारित है.’ यह भी पढ़ेंः अन्नामलाई के BJP छोड़ने के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी, वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
    Next Article
    ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment