Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी

    2 days ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (5 जून) को गुजरात के हजीरा पहुंचे. उन्होंने इस दौरान भारत के नए टैंक जोरावर को लेकर चर्चा की. पीएम ने इसके बाद भारत में ईंधन की स्थिति को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी. अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से दुनिया के तमाम देश ईंधन की दिक्कत से जूझ रहे हैं. इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ा है. पीएम मोदी ने और भी मसलों पर बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट इस बात को बताता है कि ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता कितनी महत्वपूर्ण है. उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भारत ने इस मामले में जो क्षमता हासिल की है, उसका भी जिक्र किया. तेल और गैस को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया है, और मौजूदा वैश्विक संकट ने इसके महत्व को और बढ़ा दिया है. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'एक ओर हमने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की, वहीं दूसरी ओर हमने नवीकरणीय ऊर्जा में ऐतिहासिक रूप से निवेश बढ़ाया है.' आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे निराशावादी लोग - पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोर दिए जाने के बावजूद, देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' पहल का मजाक उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो 'आत्मनिर्भर भारत' पहल का मजाक उड़ा रहे हैं. वे लगातार इस राष्ट्रीय संकल्प को नीचा दिखा रहे हैं. ये वही लोग हैं जिन्होंने हमेशा भारत को अन्य देशों पर निर्भर रखा है.' उन्होंने जोर देते हुए कहा, 'वे लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को नहीं छू सकता जिनका वह वास्तव में हकदार है.' यह भी पढ़ें : TMC में फूट के बीच ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्टी में कई बदलाव, 28 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
    Click here to Read more
    Prev Article
    अन्नामलाई की नई पार्टी बनते ही तमिलनाडु में आया राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ
    Next Article
    भारत में आर्थिक सुनामी... राहुल गांधी की आशंकाओं पर बीजेपी का पलटवार, GDP आंकड़े से दिखाया आईना

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment