अय्यर के पहले IPL शतक से पंजाब जीता:प्लेऑफ की उम्मीदें कायम, लखनऊ 7 विकेट से हारी;चहल-यानसन को 2-2 विकेट
3 weeks ago
IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 197 रन का टारगेट दिया है। इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 17 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं। प्रभसिमरन सिंह 69, कूपर कोनोली 18 और प्रियांश आर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इंग्लिस ने 72 रन की पारी खेली लखनऊ के लिए जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की पारी खेली, जबकि आयुष बडोनी ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। आखिर में अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब की ओर से मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट किए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव। इंपैक्ट ऑप्शंस: दिग्वेश राठी। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इंपैक्ट ऑप्शंस: मार्कस स्टोयनिस।
Click here to Read more
