Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' कहने वाले शख्स की नौकरी गई:कंपनी ने लिया एक्शन, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

    8 hours ago

    1

    0

    22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो में महिलाओं को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर हुए विरोध के बाद की गई। वहीं, विवाद के बीच प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर दिया। यह विवाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी। इस कमेंट पर शो के दौरान प्रणित मोरे हंसते हुए इसे पीक गुरुग्राम कंटेंट बताया और उन्हें मजाकिया होने पर इनाम राशि भी दी। कार्यक्रम का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने माफी मांगी इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा था कि हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा। हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, "पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।" ऑफिस में हिमांशु के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली विवेक विश्वकर्मा ने बताया, "हमने अपनी टीम, खासकर महिला कर्मचारियों से भी बात की। ऑफिस में हिमांशु के व्यवहार का रिव्यू किया और कई जरूरी सवाल पूछे, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि हमें उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। टीम के लोगों ने उसे प्रोफेशनल, सम्मानजनक, मेहनती और अच्छे व्यवहार वाला कर्मचारी बताया।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन वर्कप्लेस के बाहर हुई इस घटना का असर अब वर्कप्लेस पर भी पड़ रहा है। कंपनी, कर्मचारियों, ग्राहकों और यहां के माहौल के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने हिमांशु से अलग होने का फैसला किया है।" एल्विश यादव ने पोस्ट कर तंज कसा यूट्यूबर एल्विश यादव ने इस मामले को लेकर पोस्ट कर बिना नाम लिए प्रणित मोरे पर तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा, "370 रुपए की बिरयानी ने दो चीजें एक्सपोज कर दीं। एक आदमी को लगा कि सहमति की भी कोई कीमत होती है, जबकि एक कॉमेडियन को लगा कि हर असहज चुप्पी को मजाक से छिपाया जा सकता है। बिरयानी तो दम पर बनी थी, लेकिन विवाद अहंकार पर बना।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    Skin Tips: ત્વચા અને વાળ માટે વરદાન રૂપ છે નારિયેળ તેલ અને વિટામિન E
    Next Article
    12 साल तक गीतकार के बस्ते में रहे बोल, किसी ने नहीं दी इम्पोर्टेंस, एआर रहमान ने 10 मिनट में बनाया कल्ट गाना

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment