CBSE 12वीं रिजल्ट से नहीं हैं संतुष्ट? जानिए री-इवैल्यूएशन का पूरा तरीका, बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
4 weeks ago
CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी होने के बाद छात्रों के लिए पोस्ट रिजल्ट सुविधाओं की घोषणा की है. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब ऑनलाइन माध्यम से उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं. बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया और आवेदन की तारीखें जारी कर दी हैं.रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र 19 मई 2026 से अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2026 निर्धारित की गई है. इसके लिए छात्रों को प्रति विषय 700 रुपये शुल्क देना होगा.वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की तारीखेंउत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के बाद छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई से 29 मई 2026 तक चलेगी. वेरिफिकेशन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 500 रुपये शुल्क तय किया गया है, जबकि री-इवैल्यूएशन के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देना होगा.दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रियाCBSE की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में छात्र संबंधित विषय की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करेंगे. इसके बाद दूसरे चरण में छात्र उत्तरों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे.आवेदन से पहले सोच-समझकर लें फैसलाCBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वे तय कर लें कि उन्हें एक विषय के लिए आवेदन करना है या एक से अधिक विषयों के लिए. एक बार आवेदन करने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.कम भी हो सकते हैं अंकरी-इवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ने के साथ-साथ कम भी हो सकते हैं. यदि अंकों में किसी प्रकार का बदलाव होता है, तो छात्र को पुरानी मार्कशीट और सर्टिफिकेट जमा करने होंगे. इसके बाद बोर्ड की ओर से नया प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा. यह भी पढ़ें - CBSE के OSM सिस्टम पर उठे सवाल, बोर्ड ने कहा मूल्यांकन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी,रिचेकिंग का मिलेगा मौकाइन छात्रों को ही मिलेगी री-इवैल्यूएशन की सुविधामीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केवल वही छात्र वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने पहले उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया होगा.केवल ऑनलाइन होगा आवेदनपूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी. छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा. प्रत्येक चरण के लिए केवल एक बार आवेदन स्वीकार किया जाएगा. यह भी पढ़ें - NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स
Click here to Read more
