Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    e-PAN: अब घर बैठे मिनटों में बनेगा पैन कार्ड, जानिए आयकर विभाग की वेबसाइट से आवेदन का सबसे आसान तरीका

    1 day ago

    1

    0

    e-PAN: PAN (Permanent Account Number) कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है, जिसे आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है. यह वित्तीय लेन-देन और टैक्स से जुड़े कई कामों में उपयोग होता है. बैंक खाता खोलने, आयकर रिटर्न भरने और लोन लेने जैसे कार्यों में PAN कार्ड की जरूरत पड़ती है. आज के समय में इसे बनवाने की प्रक्रिया आसान हो गई है और लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. PAN कार्ड क्यों जरूरी है? PAN कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है, जो आपकी पहचान और पैसों से जुड़े कामों में इस्तेमाल होता है. बैंक और सरकारी दफ्तर इसे देखकर आपके टैक्स और पैसे से जुड़ी जानकारी चेक करते हैं.इसका इस्तेमाल बैंक खाता खोलने, लोन लेने और इनकम टैक्स भरने जैसे कामों में होता है. इससे आपकी आर्थिक जानकारी सही तरीके से रिकॉर्ड रहती है.PAN कार्ड बनवाने के लिए उम्र की कोई सख्त सीमा नहीं है, इसलिए युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. क्या एथेनॉल ले सकता है LPG की जगह? जानिए दोनों ईंधनों में क्या है बड़ा अंतर जानिए e-Pan बनाने का आसान तरीका अगर आपको तुरंत PAN कार्ड चाहिए, तो आप घर बैठे ही e-PAN के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाता है, जहां पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और कुछ ही मिनटों में e-PAN बन जाता है. • सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है. •वहां जाकर “Instant e-PAN” का विकल्प चुनना होता है. इसके बाद “Get New e-PAN” पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें.• इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आता है. इस OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. • आपकी सारी बेसिक जानकारी अपने आप सिस्टम में आ जाती है, जिसे एक बार चेक करना होता है.• अगर सभी जानकारी सही होती है, तो आप आवेदन को सबमिट कर सकते हैं. • सबमिट करने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलता है. इसी नंबर की मदद से कुछ ही मिनटों में आपका e-PAN तैयार हो जाता है, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं. Protean वेबसाइट से भी कर सकते हैं आवेदन • सबसे पहले Protean (पहले NSDL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.• वहां “New PAN – Indian Citizen (Form 49A)” विकल्प चुनें.• इसके बाद “Individual” कैटेगरी सेलेक्ट करें.• आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें.• इसके बाद कैप्चा कोड डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.• अब आपको आवेदन सबमिट करने की प्रक्रिया चुननी होगी.• अगर आप फिजिकल PAN कार्ड घर मंगवाना चाहते हैं, तो निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.• आधार नंबर और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.• पेमेंट के बाद आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा.• इस नंबर की मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं.• साथ ही आप अपना डिजिटल PAN कार्ड (e-PAN) भी डाउनलोड कर सकते हैं. 1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा? जरूरी ध्यान रखने वाली बातें ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड की जानकारी सही और अपडेट होनी चाहिए और मोबाइल नंबर भी आधार से जुड़ा होना जरूरी है.फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि कोई दिक्कत न हो.अगर सही जानकारी दी जाती है तो PAN कार्ड जल्दी बन जाता है और प्रक्रिया आसान हो जाती है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Why did Putin reject Zelenskyy's offer for face-to-face meet? Here's what Russian President said
    Next Article
    Train News: तत्काल टिकट के लिए कौन सा ऐप बेहतर, IRCTC या Rail One? जानिए

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment