एअर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट रनवे से टकराई:लैंडिंग के दौरान हादसा, पीछे के निचले हिस्से में स्क्रैच आया; यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित
3 weeks ago
एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई। घटना में विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। विमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उसके निचले हिस्से पर स्क्रैच दिख रहा है। विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन नियामक DGCA को भी दी गई है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર

