Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गूगल जून में रोलआउट करेगा एंड्रॉइड-17, ‘गूगलबुक’ भी लॉन्च होगा:बड़े बदलाव; स्कैम कॉल खुद ब्लॉक होंगी, स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल मिलेगा

    3 weeks ago

    1

    0

    गूगल ने इस हफ्ते आयोजित ‘एंड्रॉइड शो 2026’ में कई बड़े बदलावों का ऐलान किया। कंपनी अब एंड्रॉइड को एआई आधारित पर्सनल असिस्टेंट प्लेटफॉर्म में बदलना चाहती है। नए अपडेट्स में जेमिनी एआई, गूगल क्रोम में ऑटोमेशन और एआई कीबोर्ड जैसे नए फीचर्स आएंगे। इसके साथ ही क्रोमबुक लैपटॉप के बाद अब कंपनी नया गूगलबुक भी पेश करेगी। कंपनी के मुताबिक जून 2026 तक एंड्रॉइड-17 रोलआउट होगा, लेकिन अन्य एआई फीचर्स पूरे साल अलग-अलग समय पर आएंगे। गूगल इन मोर्चों पर कर रहा काम फ्रॉड - फर्जी कॉल खुद पहचानकर काट देगा स्कैमर्स अक्सर बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और लोगों से ओटीपी या अकाउंट डिटेल मांगकर ठगते हैं। अब एंड्रॉइड का नया ‘वेरिफाइड फाइनेंशियल कॉल’ फीचर्स आ रहा है। अगर फोन में बैंक का आधिकारिक एप है और कोई फेक कॉल आए, तो सिस्टम खुद जांच करेगा कि बैंक सच में कॉल कर रहा है या नहीं। अगर बैंक से कॉल नहीं की गई, तो एआई की मदद से आपका फोन कॉल कट कर देगा। स्क्रॉलिंग - रील्स की लत कम करेगा नया फीचर रील्स की लत लगी है, तो ‘पॉज पॉइंट’ फीचर भी आ रहा है। इसमें ध्यान भटकाने वाले एप्स चुने जा सकेंगे। ये एप्स तुरंत नहीं खुलेंगे, इसमें 10 सेकंड का ‘पॉज’ रहेगा। इन 10 सेकंड में यूजर उस एप के इस्तेमाल की समय सीमा तय कर सकेगा, जैसे- सिर्फ 5 मिनट चलाने का विकल्प चुन सकेंगे। गूगलबुक- एंड्रॉइड वाला नया लैपटॉप लाएगा गूगल अब क्रोमबुक के बाद गूगलबुक नाम की नई श्रेणी पर काम कर रहा है। यह एंड्रॉइड आधारित लैपटॉप होगा, विंडोज जैसा इंटरफेस जरूर देगा, पर एंड्रॉइड एप्स विंडो मोड में चलेंगे। इसमें जेमिनी एआई, मल्टीकलर एलईडी स्ट्रिप, हल्का डिजाइन… और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स होंगे। एआई - जेमिनी बनेगा पर्सनल असिस्टेंट जेमिनी फोन पर आपके कई काम खुद कर सकेगा। अगर आप खाना ऑर्डर करना चाहते हैं, तो यह आपकी पसंद, लोकेशन और बजट के हिसाब से रेस्टोरेंट ढूंढ सकेगा, खाना चुन सकेगा और ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेगा। हालांकि सुरक्षा के लिए भुगतान का अंतिम चरण यूजर को ही पूरा करना होगा। टाइपिंग - अब बोलकर लिखना आसान होगा गूगल अपने की-बोर्ड ‘गूगल बोर्ड’ में रैमब्लर नाम का नया एआई वॉइस टाइपिंग फीचर ला रहा है। यह फीचर बिखरी हुई बातों को व्यवस्थित टेक्स्ट में बदलेगा। आपकी बात समझेगा और उसके हिसाब से टाइप करेगा। यह लगभग हर एंड्रॉइड एप में काम करेगा जहां टाइपिंग की सुविधा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    OpenAI seals deal in Malta to give all Maltese access to ChatGPT Plus
    Next Article
    मंत्री ने कार छोड़ की तांगे की सवारी, कहा-तेल बचाने के अभियान में कर रहा मदद

    Related ऑटोमोबाइल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment