हिमाचल के कई भागों में बारिश, शिमला में मौसम खराब:अगले 48 घंटे भारी ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट; पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना
13 hours ago
हिमाचल की राजधानी शिमला समेत अधिकांश भागों में आज मौसम सुबह से हल्का खराब बना हुआ है, जबकि राज्य के कुछ भागों में बारिश भी हुई। सराहन में सबसे ज्यादा 40.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ददाहू में में 8.0 मिमी, सलूणी में 3.2, चंबा 2.0 और नाहन 1.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अगले छह दिन तक बारिश के आसार हैं। विभाग ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में भारी ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। अगले कल भी इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलो में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 13 से 16 जून के बीच चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन से चार डिग्री गिरेगा तापमान IMD के मुताबिक- राज्य में अगले छह दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आएगी। बीते बुधवार तक अधिकांश शहरों का पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। मगर आज से इसमे गिरावट आएगी। पहाड़ों के साथ साथ राज्य के मैदानी इलाकों में भी इससे मौसम सुहावना होगा। ऊना का पारा 43.2 डिग्री पहुंचा बीते 24 घंटे में ऊना का अधिकतम तापमान ऊना का पारा 43.2 डिग्री, सुंदरनगर का 38.4 डिग्री, भुंतर 36.4 डिग्री, नाहन का 36.1डिग्री, कांगड़ा 38.5 डिग्री, मंडी 38.5, नेरी का 39.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे देशभर से पहाड़ो पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। राज्य के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का अधिकतम तापमान 28.3, मनाली का 28, कुफरी 23 और नारकंडा का 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Click here to Read more

