Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मीका सिंह ने मनाया 50वां जन्मदिन:पार्टी में पहुंचे सोनू निगम,कपिल शर्मा और हेमा मालिनी समेत कई सितारे; 1998 में शुरू किया था म्यूजिक करियर

    2 hours ago

    1

    0

    पॉपुलर सिंगर मीका सिंह ने 10 जून की रात अपना 50वां जन्मदिन मनाया। मुंबई के एक होटल में आयोजित इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए। पार्टी शुरू होने से पहले मीका ने वहां मौजूद पपराजी के साथ केक काटा और अपनी फिल्म का गाना भी गाया। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हेमा मालिनी से लेकर कपिल शर्मा तक पहुंचे कई स्टार्स मीका सिंह की इस पार्टी का आयोजन मुंबई के 'T2: द होटल' में रात करीब 8:30 बजे किया गया था। इस खास मौके पर सिनेमा और संगीत जगत के कई दिग्गज कलाकार उन्हें बधाई देने पहुंचे। मेहमानों की लिस्ट में सीनियर एक्ट्रेस और नेता हेमा मालिनी, सिंगर सोनू निगम, एक्टर अनुपम खेर, कॉमेडियन कपिल शर्मा, शेखर सुमन, ईशा मालवीय और मीका के बड़े भाई दलेर मेहंदी शामिल थे। इसके अलावा खेल और राजनीति जगत की भी कई बड़ी हस्तियों ने इस पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सफेद सूट और ब्लैक शर्ट में दिखे मीका अपने 50वें जन्मदिन के लिए मीका सिंह ने एक खास लुक चुना था। वे वाइट कलर के सूट और मैचिंग वाइट लूज पैंट्स में नजर आए। सूट के अंदर उन्होंने ब्लैक शर्ट पहनी थी। अपने इस स्टाइल को पूरा करने के लिए मीका ने गले में एक हैवी चेन और बड़ा पेंडेंट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड फ्रेम वाले बड़े ब्लैक सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। सोनू निगम ने मीका की आवाज में गाया गाना पार्टी के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक वायरल वीडियो में सिंगर सोनू निगम मंच पर शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' का मशहूर गाना 'हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी' गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने की खास बात यह थी कि सोनू निगम ने इसे मीका सिंह की ही भारी आवाज में गाकर सुनाया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा मीका सिंह ने सीनियर एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ भी कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। पपराजी के साथ गाया गाना मुख्य समारोह शुरू होने से पहले मीका सिंह होटल के बाहर मीडिया और पपराजी से मिले। उन्होंने वहां केक काटा और मीडियाकर्मियों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का अपना सुपरहिट गाना 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' भी गाकर सुनाया। मीका के साथ वहां मौजूद पपराजी भी इस गाने की लाइनें गुनगुनाते दिखे। 1998 में 'सावन में लग गई आग' से की थी शुरुआत मीका सिंह पिछले लगभग तीन दशकों से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 1998 में अपने पहले पॉप एल्बम 'सावन में लग गई आग' से की थी। यह गाना रिलीज होते ही काफी हिट रहा था। अपनी हाई-एनर्जी और खास आवाज के कारण मीका सिंह ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने 'मौजा ही मौजा', 'धिनका चिका' और 'सुब्ह होने ना दे' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के कई भागों में बारिश, शिमला में मौसम खराब:अगले 48 घंटे भारी ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट; पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना
    Next Article
    गुड़हल के पौधे में नहीं आ रहे फूल? अपनाएं ये 6 आसान तरीके, सालभर लाल-लाल फूलों से लद जाएगा पौधा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment