हाथों में तस्वीर,होंठों पर मंत्र:PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, उज्जैन में हुआ महामृत्युंजय जाप!
3 hours from now
12 Years Of Modi Government: भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया इतिहास रच दिया है. लगातार तीसरी बार देश की कमान संभाल रहे पीएम मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 73 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. नेहरू ने 13 मई 1952 से लगातार 4398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया था, जबकि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब 4399 दिन पूरे कर लिए हैं. इस उपलब्धि के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. मध्य प्रदेश के उज्जैन और भोपाल से सामने आई तस्वीरों ने सबका ध्यान खींच लिया. महाकाल की नगरी उज्जैन में महिलाओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया. महिलाओं के हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरें थीं और वे बाबा महाकाल से उनके लिए आशीर्वाद मांगती नजर आईं.वहीं राजधानी भोपाल में भी विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की है. ऐसे में यह रिकॉर्ड सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है.
Click here to Read more
