Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IND Vs AFG टेस्ट- राहुल के बाद सुदर्शन की फिफ्टी:दोनों में शतकीय साझेदारी, पहली पारी में भारत का स्कोर 169/1

    16 hours ago

    1

    0

    भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है और दूसरे सेशन का खेल जारी है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में एक विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। दोनों में शतकीय साझेदारी हो चुकी है। जायसवाल ड्रिंक्स से ठीक पहले आउट टीम इंडिया ने ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उन्हें मोहम्मद सलीम शमी ने विकेटकीपर अफसर जजई के हाथों कैच कराया। मैच का स्कोरबोर्ड क्या खास? दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम शमी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme court News: “તમે કેવા પ્રકારના પુત્ર છો? પોતાના જ પિતા સાથે લડી રહ્યા છો?" જજ કેમ ભડક્યા?
    Next Article
    BREAKING: आयरलैंड , इंग्‍लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को T-20 टीम में मिली जगह, श्रेयस अय्यर बने कप्‍तान

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment