Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL 2026: 'जिस तरह तुमने खुद को संभाला...', अर्जुन के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज, आखरी मैच में मिला पहला चांस

    2 weeks ago

    1

    0

    अर्जुन तेंदुलकर पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्हें इस सीजन पहला मैच खेलने को मिला था. मुंबई इंडियंस से ट्रेड के जरिए LSG में आए अर्जुन शुरुआत से बेंच पर रहे, टीम लगातार खराब प्रदर्शन करती रही लेकिन अर्जुन को नहीं आजमाया गया. लीग स्टेज में अपने आखिरी मैच में टीम ने उन्हें मौका दिया, जिसमें उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. मैच के बाद उनके पिता और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनके लिए एक मैसेज लिखा. सचिन तेंदुलकर ने भी प्रदर्शन से ज्यादा अर्जुन के धैर्य की तारीफ की, कि कैसे संयम बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार किया, कड़ी मेहनत की और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा. सचिन ने लिखा, "बहुत बढ़िया, अर्जुन. इस पूरे संस्करण में जिस तरह से तुमने खुद को संभाला है, हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र बनाए रखा, कड़ी मेहनत की, और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद पॉजिटिव बने रहे, उस पर मुझे बहुत गर्व है." क्रिकेट तुम्हारे सब्र की परीक्षा लेता है सचिन ने आगे लिखा, "क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी और आज तुमने इन दोनों को ही बहुत खूबसूरती से संभाला. हमेशा जमीन से जुड़े रहना, और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहना जैसे तुम हमेशा से करते आए हो." यह भी पढ़ें- 1 स्पॉट, 3 दावेदार और 2 मैच... समझिए प्लेऑफ का गणित, RR, PBKS और KKR कैसे कर सकती है क्वालीफाई? Well done, Arjun. ❤️Proud of the way you’ve carried yourself through this season, always believing in your ability, staying patient, working hard quietly, and remaining positive despite having to wait for your opportunity till the very last match.Cricket tests patience as much… pic.twitter.com/3RdiGkXbfT — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 23, 2026 कैसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन अर्जुन को पॉवरप्ले खत्म होने के बाद पहला ओवर दिया गया, जिसमें उन्होंने प्रभसिमरन को अपनी बाउंसर गेंद पर फंसाया और विकेट का मौका बनाया. हालांकि ऋषभ पंत से ये आसान कैच छूट गया, जिससे अर्जुन को पहले ओवर में विकेट मिलते-मिलते रह गया. उन्होंने 15वें ओवर में एक शानदार यॉर्कर गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को एलबीडबल्यू आउट किया. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लिया. अर्जुन की 9 की इकॉनमी लखनऊ के सभी 5 गेंदबाजों में सबसे कम थी. यह भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर ने IPL से अब तक कितने पैसे कमाए? रकम उड़ा देगी होश मोहम्मद शमी ने 4 ओवरों में 11.25 की इकॉनमी से 45 रन दिए, प्रिंस यादव 3 ओवरों में 10 से अधिक की इकॉनमी से 32 रन दिए. मोहसिन खान ने 12 की इकॉनमी से 4 ओवरों में 48 रन खर्चे. दिग्वेश सिंह राठी ने 3 ओवरों में 13 की इकॉनमी से रन लुटाए.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Falta Seat Counting : બંગાળના ફાલ્ટામાં ભાજપની એકતરફી આગેકૂચ, દેબાંશુ પાંડા 9,500 થી વધુ મતોથી આગળ
    Next Article
    MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव, 2 रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment