IPL फाइनल- गुजरात के दोनों ओपनर्स गिल-सुदर्शन आउट:हेजलवुड-भुवनेश्वर ने विकेट लिए, बेंगलुरु के खिलाफ स्कोर 38/2
2 weeks ago
IPL 2026 का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है। वहीं गुजरात की टीम में साई किशोर की जगह अरशद खान की वापसी हुई है। गुजरात ने 4 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। निशांत सिंधु और जोस बटलर क्रीज पर हैं। शुभमन गिल 10 और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर। बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम। इम्पैक्ट ऑप्शंस: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।
Click here to Read more
