Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- सूर्या का अर्धशतक:जैक्स 33 रन बनाकर आउट हुए, मुंबई का स्कोर 138/5; राजस्थान ने 206 रन का टारगेट दिया

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 206 रन का टारगेट दिया है। राजस्थान ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 14 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। सूर्या अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। विल जैक्स 33, तिलक वर्मा 3, रायन रिकेल्टन 12, नमन धीर 6 और रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर को 2, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा को 1-1 विकेट मिला। राजस्थान के लिए एक भी अर्धशतक नहीं लगा राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 38 रन, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 और दासुन शनाका ने 29 रन की पारी खेली। आखिर में रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया। मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KKR vs DC LIVE cricket score: Kolkata Knight Riders look to put in good showing
    Next Article
    IPL- सूर्या का अर्धशतक:जैक्स 33 रन बनाकर आउट हुए, मुंबई का स्कोर 139/5; राजस्थान ने 206 रन का टारगेट दिया

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment