Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शुरू, वाटर कैनन सलामी दी:20 महिलाएं समेत 170 किसान लखनऊ पहुंचे, योगी से मिलेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो गई हैं। सोमवार को लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट पहली बार यहां उतरी। वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी दी गई। फ्लाइट 161 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जाएगी। इसके अलावा, दूसरी फ्लाइट से एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन देने वाले 170 किसान स्पेशल फ्लाइट से नोएडा से लखनऊ रवाना हुए। इनमें 20 महिला किसान हैं। ये सभी लखनऊ पहुंच गए हैं। किसान सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने 28 मार्च को किया था। पहले फेज का काम पूरा हो गया। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए हैं। इस प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट को 4 फेज में बनाया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को किया गया था। यानी 5 सालों में एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ है। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। तस्वीरें देखिए- आज से हैदराबाद और अमृतसर के भी उड़ान शुरू होगी आज हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी नियमित फ्लाइट्स शुरू होंगी। इंडिगो 16 जून से नोएडा से बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित फ्लाइट शुरू करेगी। अकासा एयर भी 16 जून को नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने वाली है। इसके अलावा बरेली, श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़, किशनगढ़ और देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी हैं। नोएडा एयरपोर्ट और किसानों से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rashmika Mandanna અને વિજય દેવરકોંડાએ પોતાનું વચન પૂરું કર્યું, 180 વિદ્યાર્થીઓને આપી સ્કોલરશિપ
    Next Article
    ट्राई सीरीज-वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट:अराचिगे ने कैच कराया; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 39/1

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment