Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    खड़गे बोले- CBSE-NEET गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें:SIR में करोड़ों वोटर के नाम काटे, इसके खिलाफ INDIA ब्लॉक CJI को लेटर लिखेगा

    12 hours ago

    1

    0

    INDIA ब्लॉक की 2 साल बाद हुई 7वीं बैठक में सोमवार को 25 दलों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में हुई इस बैठक में उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ऑनलाइन जुड़े, जबकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल समेत कई शामिल हुए। मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है। NEET में देश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। NEET और CBSE की गड़बड़ी के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं, वह तुरंत इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि गठबंधन हर 2 महीने में महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बैठक करेगा। SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर INDIA ब्लॉक CJI को लेटर भी लिखेगा। 8 अगस्त को अगली बैठक हैदराबाद में होगी। मानसून सत्र के दौरान भी विपक्ष बैठक करेंगे। बैठक में इन 5 मुद्दों पर सहमति बनी बैठक की 4 फोटोज यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस-राहुल के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़े दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर किसने लगाए इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर थी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी थी। दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ा। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थिरता) की कमी है। 3 साल में INDIA ब्लॉक से 3 बड़ी पार्टियां अलग हुईं INDIA ब्लॉक की बैठक से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA bloc meeting LIVE: INDIA bloc takes 5 key decisions, will meet more often now
    Next Article
    भारत ने ईरान-इसराइल के बीच चल रही सैन्य झड़पों को लेकर जारी किया बयान

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment