Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    LPG News: 3 महीने में लगवाएं पाइप वाली गैस, वरना कट जाएगा एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन, आदेश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    PNG Connection: अगर आप वडोदरा की किसी हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं और खाना पकाने के लिए अभी भी LPG सिलेंडर का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. वडोदरा गैस लिमिटेड यानी VGL ने कई हाउसिंग सोसाइटियों को नोटिस भेजकर बताया है कि तीन महीने के अदंर PNG यानी ( पाइप्ड नेुचरल गैस) कनेक्शन के लिए अप्लाई करना होगा, वरना LPG सप्लाई बंद की जा सकती है. सोसाइटियों को भेजा जा रहा है नोटिस बता दें कि शुरुआत में काफी लोगों ने इसे अफवाह माना, लेकिन VGL ने इसकी पुष्टि की है. कंपनी ने हाउसिंग सोसाइटियों को लिखित सूचना भेजनी भी शुरू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द घरेलू LPG यूजर्स PNG पर स्विच कर सकें. मकरपुरा स्थित नीरव पार्क सोसाइटी को 25 मई को भेजे गए लेटर में कहा गया है कि अगर नोटिस मिलने की डेट से तीन महीने के अंदर PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई नहीं किया तो LPG की सप्लाई बंद कर दी जा सकती है. क्या आपके साथ भी हो रही है पेट्रोल पंप पर ठगी? जीरो देखने के बाद भी हो सकता है बड़ा नुकसान, ऐसे करें शिकायत सरकार ने क्यों लिया यह फैसला? VGL के मुताबिक, केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस को आवश्यक वस्तु घोषित किया है और घरेलू यूजर्स को PNG के जरिए गैस उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. इसका मकसद LPG पर निर्भरता कम करना और PNG नेटवर्क का ज्यादा उपयोग बढ़ाना है. तीन महीने की समय सीमा क्यों अहम है? VGL अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला केंद्र सरकार के रेगुलेटरी आदेशों के आधार पर लिया गया है. पहले आदेश के तहत PNG कनेक्शन वाले यूजर्स को LPG रिफिल लेने से रोका गया था और उन्हें LPG कनेक्शन बंद कराने या ट्रांसफर करने को कहा गया था. इसके बाद जारी नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026 के तहत VGL जैसी कंपनियों को उन इलाकों में LPG सप्लाई बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार दिया गया, जहां PNG नेटवर्क उपलब्ध है. तेल कंपनियों ने भी जारी किया था नोटिस मई महीने में इंडियन ऑयल IOCL, भारत पेट्रोलियम BPCL और हिंदुस्तान पेट्रोलियम HPCL ने संयुक्त रूप से एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया था. इसमें लोगों को अपने इलाके में PNG की उपलब्धता जांचने और जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई थी. जिन यूजर्स के पास पहले से PNG कनेक्शन है, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा. इसके लिए MyPNGD.in पोर्टल या संबंधित गैस डिस्ट्रीब्यूटर की मदद ली जा सकती है. कौन कर सकता है आवेदन? VGL के मुताबिक, घर में रहने वाला कोई भी कानूनी व्यक्ति, चाहे वह मकान मालिक हो या किराएदार,PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकता है. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि मार्च 2026 से अब तक करीब 17 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनमें से लगभग 11 हजार नए PNG कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं. VGL शहर के उन इलाकों में भी नेटवर्क विस्तार पर काम कर रही है, जहां अभी PNG सेवा उपलब्ध नहीं है. 18 साल के हो गए? तुरंत बनवा लें ये सरकारी कार्ड, वो भी बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे मंत्रालय ने जारी किया संशोधन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 25 मई को आवश्यक वस्तु अधियम, 1955 की धारा 3 के तहत संशोधन जारी किया था. इसी के बाद PNG को बढ़ावा देने और LPG पर निर्भरता कम करने की दिशा में यह प्रक्रिया तेज की गई है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    EPF Rules: नौकरी बदलने के बाद पीएफ निकाला तो टैक्स लगेगा या नहीं, समझ लें यह कड़ा नियम
    Next Article
    Train News: एक PNR पर कुछ टिकट कन्फर्म और कुछ वेटिंग, आप सफर कर सकते हैं या नहीं? TTE ने खुद बताया

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment