ODOP Scheme: रोजगार की नई गारंटी! यूपी सरकार दे रही है मुफ्त ट्रेनिंग और 200 रोजाना स्टाइपेंड, ऐसे उठाएं फायदा
1 hour from now
One District One Product UP: अगर आपके पास कोई हुनर है या आप अपने काम को एक नई पहचान देना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार की ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना आपके लिए काफी मददगार हो सकती है. इस योजना का मकसद है कि हर जिले के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बनाया जाए और कारीगरों को नई तकनीक से जोड़ा जाए. इसके तहत लोगों को मुफ्त प्रशिक्षण और जरूरी उपकरण (टूलकिट) भी दिए जाते हैं, ताकि वे अपने काम को और मजबूत बना सकें. इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट msme.up.gov.in पर मिल सकती है. ODOP योजना क्या है? ODOP यानी One District One Product योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है, जो स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है. इसमें कारीगरों और उद्यमियों को प्रशिक्षण, नई तकनीक और बेहतर उत्पादन प्रक्रिया के जरिए बाजार से जोड़ने में मदद मिलती है. घर या ऑफिस, कहां काम करना ज्यादा बेहतर? सर्वे में सामने आया बड़ा खुलासा क्या है योजना का उद्देश्य? जानकारी के मुताबिक, इस योजना का खास मकसद स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाना है. इसके जरिए कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाया जाता है और छोटे उद्योगों को मजबूत किया जाता है. कारीगरों के लिए क्या फायदा है? योजना के तहत चयनित लोगों को 10 दिनों का फ्री प्रशिक्षण दिया जाता है. यह प्रशिक्षण गैर-आवासीय होता है. प्रशिक्षण के दौरान हर दिन 200 रुपये का भत्ता भी दिया जाता है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आधुनिक टूलकिट दी जाती है. बेहतर उत्पादन और तकनीक सुधार की नई जानकारी भी दी जाती है. इस तरह यह योजना छोटे उद्यमियों और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. सरकार का बड़ा फैसला, बिना बैंक गारंटी के लगेगा 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम, नियमों में बड़ी ढील
Click here to Read more