Solar Scheme: सरकार का बड़ा फैसला, बिना बैंक गारंटी के लगेगा 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम, नियमों में बड़ी ढील
49 seconds ago
Rooftop Solar Panel Scheme: हरियाणा में राज्य सरकार ने आम लोगों को सस्ती और साफ ऊर्जा देने के लिए एक नई सोलर योजना पर काम शुरू किया है. इस योजना का खास मकसद लोगों का बिजली बिल कम करना और धीरे-धीरे उसे लगभग शून्य तक लाना है. इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया आसान रखी जाएगी. हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज का कहना है कि इसमें लोगों को बैंक लोन या गारंटी के लिए किसी बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. विभाग के कर्मचारी खुद घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया करेंगे. साथ ही उनकी छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित करवाएंगे. इससे लोगों को सीधे फायदा मिलेगा और कागजी झंझट भी कम होगा. क्या है योजना? इस नई सोलर योजना में खासतौर पर 1 किलोवाट लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल किया है. सरकार का अनुमान है कि ऐसे करीब 7 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं, जिन्हें इस योजना का फायदा मिल सकता है. 18 साल के हो गए? तुरंत बनवा लें ये सरकारी कार्ड, वो भी बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे इस योजना में न तो बैंक से लोन लेना होगा और न ही किसी तरह की गारंटी के लिए परेशान होने की जरूरत होगी. सरकार चाहती है कि छोटे उपभोक्ता भी आसानी से सौर ऊर्जा अपना सकें और अपने बिजली खर्च को कम कर सकें. 5 kW लोड तक वालों के लिए आसान किस्त व्यवस्था इसके अलावा 5 किलोवाट (kW) तक के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी आसान व्यवस्था तैयार की जा रही है. जो लोग पिछले तीन साल से अपना बिजली बिल नियमित रूप से भर रहे हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकता है. इन उपभोक्ताओं को सरकार की सोलर सब्सिडी मिलने के बाद बची हुई राशि बेहद आसान सरकारी किस्तों में चुकानी होगी. इसमें भी बैंक लोन की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह योजना लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और बिजली पर उनकी निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. 3 महीने में लगवाएं पाइप वाली गैस, वरना कट जाएगा एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन, आदेश जारी
Click here to Read more