Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Train News: एक PNR पर कुछ टिकट कन्फर्म और कुछ वेटिंग, आप सफर कर सकते हैं या नहीं? TTE ने खुद बताया

    2 hours ago

    1

    0

    Indian Railways Ticket Rules: भारतीय ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के बीच अक्सर टिकट कन्फर्मेशन और वेटिंग लिस्ट को लेकर कन्फ्यूजन रहता है. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रेलवे के एक TTE ने एक PNR से जुड़े यात्रियों के टिकट नियमों को लेकर जानकारी दी है. भारतीय रेलवे में कई बार परिवार या ग्रुप एक साथ यात्रा के लिए एक ही PNR नंबर पर टिकट बुक करते हैं, जिसमें अधिकतम 6 यात्रियों तक की टिकट बुकिंग हो सकती है. ऐसे में अगर कुछ यात्रियों की सीट कंफर्म हो जाती है और बाकी टिकट वेटिंग में रह जाती है, तो यात्रियों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या वे सफर कर सकते हैं या नहीं. एक PNR में टिकट नियम क्या कहते हैं? वायरल वीडियो में TTE जितेंद्र मिश्रा के हवाले से बताया गया है कि अगर एक ही PNR में कई यात्रियों की बुकिंग है और उसमें से कम से कम एक यात्री की टिकट कंफर्म हो गई है, तो बाकी यात्री भी उसी PNR के तहत ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह नियम ऑनलाइन और रेलवे काउंटर दोनों तरह की टिकट पर लागू होता है. हालांकि जिन यात्रियों की टिकट कंफर्म नहीं हुई है, उन्हें अलग से सीट मिलने की गारंटी नहीं होती. स्वच्छ यमुना के लिए बड़ा अभियान! 14 जून को सफाई अभियान में जुटेगी दिल्ली, आप भी कर सकते हैं भागीदारी वेटिंग टिकट पर सीट की स्थिति हालांकि जिन यात्रियों की टिकट वेटिंग में रहती है, वे ट्रेन में सफर तो कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सीट मिलने की कोई गारंटी नहीं होती. उन्हें या तो कंफर्म टिकट वाले यात्री के साथ एडजस्ट करना पड़ सकता है या फिर सीट खाली होने पर ही जगह मिलती है. यानी यात्रा की अनुमति होती है, लेकिन सीट निश्चित नहीं होती. ऑनलाइन और काउंटर टिकट पर समान नियम वायरल रील में TTE ने यह भी बताया कि यह नियम सिर्फ ऑनलाइन टिकट तक सीमित नहीं है. रेलवे काउंटर से बुक किए गए टिकट पर भी यही व्यवस्था लागू होती है. अगर एक ही PNR में किसी एक की टिकट कंफर्म हो जाती है, तो बाकी यात्री भी यात्रा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सुविधा की गारंटी नहीं मिलती. यात्रा से पहले ध्यान देने वाली बातें रेलवे यात्रा से पहले यात्रियों को अपना PNR स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए. अगर टिकट पूरी तरह वेटिंग में रह जाती है और ऑटोमैटिक कैंसिल हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में यात्रा करना नियमों के अनुसार सही नहीं माना जाता. इसलिए यात्रा से पहले टिकट की स्थिति, PNR और रेलवे के नियमों की पुष्टि करना जरूरी है, ताकि सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. EPF Nominee: EPF खाते में नॉमिनी बदलना है? घर बैठे मिनटों में करें अपडेट, जानिए पूरा तरीका
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG News: 3 महीने में लगवाएं पाइप वाली गैस, वरना कट जाएगा एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन, आदेश जारी
    Next Article
    Petrol Pump Scam: क्या आपके साथ भी हो रही है पेट्रोल पंप पर ठगी? जीरो देखने के बाद भी हो सकता है बड़ा नुकसान, ऐसे करें शिकायत

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment