LPG News: आपकी LPG सब्सिडी ब्लॉक हो जाएगी, क्या आपके पास भी आया है ये मैसेज? जानिए क्या करें-क्या नहीं
10 hours ago
LPG Subsidy News: ग्लोबल हालातं के मद्देनजर एलपीजी की कमी या तंगी के कारण आम जनता परेशान है. हालांकि सरकार की तरफ से जनता परेशानी को सॉल्व करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. इसी बीच स्कैमर्स के भी कान खड़े हो गए हैं. वो नए- नए तरीकों से लोगों को ठगने की स्कीम बना रहे हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनसे लोगों को बचना बहुत जरूरी है. क्या आपके पास भी आया सब्सिडी ब्लॉक होने का मैसेज?दरअसल इन दिनों कई लोगों के पास एक मैसेज आ रहा है जिसमें लिखा है, 'आपका एलपीजी सब्सिडी ब्लॉक हो गया है.' ये मैसेज पढ़ते ही लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी आया है, लेकिन इस पर क्लिक करने से पहले सावधान हो जाएं, वरना लाखों की चपत लग सकती है. ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी, लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA पर आ गई बड़ी खुशखबरी, कितना होगा महंगाई भत्ता? यदि आपके पास भी ऐसे मैसेज आ रहे हैं तो आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है. बल्कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें. क्योंकि आजकल साइबर अपराधी भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस के ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं. एक गलत क्लिक आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकता है. इस मैसेज से रहें सावधानकई ठग इन दिनों एसएमएस या व्हॉट्सएप के जरिए कुछ मैसेज भेज रहे हैं, 'आपकी LPG सब्सिडी बंद होने वाली है, तुरंत LPG KYC पूरी करें.' या फिर 'आपका गैस कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो सकता है, यहां क्लिक करें.' इन मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक नकली वेबसाइट खुलती है, जो बिल्कुल असली वेबसाइट जैसी दिखती है. यहां उपभोक्ताओं से आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का विवरण और मोबाइल पर आए OTP की मांग की जाती है. जैसे ही ये जानकारी शेयर की जाती है, साइबर ठग बैंक खाते से पैसे उड़ा सकते हैं. ये भी पढ़ें: Train News: आखिर क्यों जल्दी कन्फर्म नहीं होता तत्काल वेटिंग (TQWL) टिकट? जानिए रेलवे का पूरा सिस्टम ठगी होने पर क्या करें?अगर आपने गलती से अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी शेयर कर दी है, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर खाते या कार्ड को ब्लॉक करवाएं. सभी ऑनलाइन पासवर्ड बदलें और मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर करें. साथ ही अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर को भी इसकी जानकारी दें. LPG की KYC है जरूरी?तेल कंपनियां समय-समय पर ग्राहकों से KYC या अन्य ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कह सकती हैं. लेकिन वो कभी भी SMS, फोन कॉल या व्हॉट्सएप के जरिए OTP, ATM PIN, बैंक पासवर्ड या कार्ड की जानकारी नहीं मांगतीं.
Click here to Read more