Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'मैं ममता का साथ नहीं छोड़ूंगा…' बगावत की चर्चाओं पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

    3 hours from now

    1

    0

    Shatrughan Sinha: पश्चिम बंगाल की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई देने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब ममता बनर्जी ने उनका साथ दिया था। इसलिए आज उनका फर्ज है कि वह भी उनके साथ खड़े रहें. अपने खास अंदाज में उन्होंने कहा, 'अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूं.' हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका नाम जिस तथाकथित बागी गुट से जोड़ा जा रहा है, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है. सिन्हा ने याद दिलाया कि वह तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह 'जोड़ा फूल' पर दो बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. ऐसे में पार्टी और ममता बनर्जी के प्रति उनकी जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए.
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय आम के आयात पर कोई रोक नहीं, लेकिन नेपाल ने चुपचाप बना दिए नए नियम
    Next Article
    रोज साफ करने के बाद भी घर में क्यों जम जाती है धूल? जानिए डस्ट की सबसे बड़ी वजह क्या है और इसे कम करने के तरीके

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment