Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मानसून 48 से 72 घंटे में MP पहुंचेगा:यूपी के 32 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश की संभावना

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने रविवार को 21 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 21 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। उन्नाव और गाजीपुर में बिजली गिरने से एक-एक किसान की जान गई। वहीं कासगंज में आंधी के दौरान मकान का लिंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। दिल्ली का तापमान 1.4 डिग्री कम हुआ है। रविवार को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज दोपहर और शाम को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के पूर्वी जिलों में पिछले 24 घंटे से आंधी-बारिश जारी है। अगले 4 दिनों तक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर में बारिश का अनुमान है। रविवार को सबसे ज्यादा फलौदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा 23 मिमी बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 15 जून से धूल भरी आंधियों और आंधी-बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। बिहार के 12 जिलों में आज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा बिजली भी गिर सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 16 जून: 17 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, आज 30 जिलों में बारिश होगी; 60kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में 70kmph की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने भोपाल और ग्वालियर में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60kmph की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। आज उज्जैन और विदिशा समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. उत्तर प्रदेश: 32 जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट, 60kmph की स्पीड से हवा चलेगी; 20 जून तक आ सकता है मानसून यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार से अगले 4 दिन तक अधिकतम तापमान में 5 से 7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को जालौन 41°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। 17-20 जून तक मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. राजस्थान: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में 1 इंच पानी बरसा, फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। आगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रविवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ करीब एक इंच तक बारिश हुई। इधर, फलोदी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: 19 जिलों में बारिश का अलर्ट; मानसून की एंट्री के बावजूद गर्मी, 40°C के साथ शेखपुरा सबसे गर्म मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 19 जिलों में आज बारिश का यलो का अलर्ट है। मानसून की एंट्री के बावजूद प्रदेश के कई जिलों गर्मी बरकार है। रविवार को 40°C के साथ शेखपुरा सबसे गर्म रहा। वहीं, मोतिहारी-कैमूर का तापमान भी 39°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं रही। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब: चंडीगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, एक दिन में 5.4°C बढ़ा तापमान; आज 6 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट राज्य में पिछले 24 घटें में तापमान में 5.4°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 2.2°C कम बना हुआ है। रविवार को 38.1°C तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 6 जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 6. हरियाणा: 15 जिलों में बारिश की संभावना, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; अगले पांच दिनों में 6℃ तक बढ़ेगा तापमान प्रदेश के 15 जिलों में आज को बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि, आंधी-बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6°C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 7. हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 20 जून के बाद मानसून की एंट्री संभव; अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है। सामान्य तौर पर मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। इस बार भी तय समय के आसपास पहुंचने के संकेत हैं। इससे पहले राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Surya Nakshatra: 22 જૂનથી આ 4 રાશિઓના 'અચ્છે દિન', સૂર્ય કરશે રાહુના નક્ષત્રમાં પ્રવેશ; કરિયર અને ધનલાભના યોગ
    Next Article
    ट्रम्प के जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में UFC फाइट:अब तक का सबसे महंगा मुकाबला, जीत के बाद फाइटर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment