मानसून का मजा दोगुना कर देंगे अरबी के पत्तों से बने ये कुरकुरे पकौड़े, स्वाद ऐसा कि चाय भी लगेगी फीकी
3 hours from now
Tasty Pakora Recipe: मानसून का मौसम आते ही चाय और पकौड़ों का स्वाद लोगों की पहली पसंद बन जाता है. कोई पालक के पकौड़े बनाता है तो कोई प्याज के पकौड़ों का लुत्फ उठाता है. अगर आप भी बारिश की फुहारों के बीच कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो पहाड़ों में बनने वाली अरबी (पिनालू) के पत्तों की पकौड़ी आपके टी-टाइम को खास बना सकती है. खास मसालों और पारंपरिक तरीके से तैयार होने वाले ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से बेहद स्वादिष्ट होते हैं. गर्मागर्म चाय के साथ इनका जायका ऐसा लगता है कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार इसकी फरमाइश करने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं अरबी के पत्तों की स्वादिष्ट पहाड़ी पकौड़ी बनाने का पारंपरिक तरीका.
Click here to Read more