Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Marco Rubio India Visit: कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मदर टेरेसा के ‘मदर हाउस’ का किया दौरा, PM मोदी से भी होगी मुलाकात

    3 weeks ago

    1

    0

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार (23 मई 2026) को अपनी पहली भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंचे. चार दिन के भारत दौरे पर आए रुबियो ने शहर पहुंचते ही सेंट टेरेसा की संस्था ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ का दौरा किया. कोलकाता एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मार्को रुबियो सीधे ‘मदर हाउस’ पहुंचे, जहां उन्होंने संस्था के अधिकारियों से मुलाकात की और वहां चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली. ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना मदर टेरेसा ने की थी. यह एक कैथोलिक संस्था है, जो दुनिया भर में गरीबों, बीमारों और असहाय लोगों की मदद के लिए काम करती है. कोलकाता स्थित ‘मदर हाउस’ इस संस्था का मुख्यालय है. जानकारी के मुताबिक रुबियो अपने कोलकाता दौरे के दौरान एक बाल गृह का भी दौरा करेंगे. ये भी पढ़ें: ओडिशा: तेज आंधी बारिश और बवंडर ने लीली 3 जिंदगियां, CM ने 4-4 लाख की मदद का किया ऐलान 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा अमेरिका के किसी विदेश मंत्री का यह 14 साल बाद कोलकाता दौरा है. इससे पहले मई 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोलकाता आई थीं. मार्को रुबियो का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार बनी है. Honored to welcome my friend @SecRubio to India! We have an ambitious agenda ahead, including the Quad Foreign Ministers Meeting, focused on advancing @POTUS' vision for an even stronger U.S.-India partnership. Looking forward to great conversations and making real progress… pic.twitter.com/NpCQRVeUIm — Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 23, 2026 पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि मार्को रुबियो की यह भारत की पहली यात्रा है. उन्होंने बताया कि बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी मुलाकात होगी.इस दौरान व्यापार, तकनीक, रक्षा, क्वाड और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी बात होगी. 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे रुबियो अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार मार्को रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह कोलकाता के अलावा आगरा, जयपुर और नई दिल्ली भी जाएंगे. इस दौरे को कूटनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग, रक्षा साझेदारी और क्वाड देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. ये भी पढ़ें: 'अगर बंगाल में रहना है तो...', बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हुमायूं कबीर को शुभेंदु की मंत्री की दो टूक
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
    Next Article
    Weather Forecast: 46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, दिल्ली से बिहार तक तप रही धरती, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment