Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट

    16 hours ago

    1

    0

    Madhuri Dixit Song Ek Do Teen: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने 90s में ना केवल बेहतरीन फिल्मों में बल्कि एक से बढ़कर एक कल्ट गाने भी दिए. आलम ये रहा कि वो किसी भी फिल्म के गाने में आतीं वो उनके डांस मूव्स और अदाओं से ही कल्ट हो जाता. ऐसे में आज आपको उनके एक ऐसे ही आइटम नंबर के बारे में बता रहे हैं, जो 28 साल के बाद हिट है और इसके लिए भीड़ इकट्ठा करने के लिए रास्ते से लोग उठाए गए थे. दरअसल, माधुरी दीक्षित इन दिनों फिल्म 'मां बहन' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में तृप्ति डिमरी और रवि किशन जैसे स्टार्स भी हैं. ऐसे में इसी बीच वो mashable के पॉडकास्ट में पहुंची थीं और इसी बातचीत में उन्होंने अपने 28 साल पुराने कल्ट सॉन्ग 'एक दो तीन' को लेकर भी बात की. यह भी पढ़ें: सोहेल खान ने भोजपुरी गाने पर हिलाया 'जिला', पवन सिंह के सॉन्ग 'लॉलीपॉप' उड़ाया गर्दा गाने के लिए सड़क से उठाए लोग माधुरी दीक्षित ने बताया, 'मेकर्स को टॉप शॉर्ट चाहिए था तो बोले क्या करें? फिर कहा कि रास्ते पर किसी को खड़ा कर दिया और जो मिले उससे पूछा कि फिल्म में काम करना है? आज जाओ अंदर. तो ऐसे ही करके बहुत से लोगों को स्ट्रीट पर से लाया गया था और भी गाना चल रहा था तो लोगों को ये इतना पसंद आया, जो जूनियर आर्टिस्ट नहीं थे ऑर्डिनरी लोग थे तो एक ने शॉट के दौरान ही अपनी शर्ट उतारकर हवा में फेंक दी थी.' यूं कल्ट बना माधुरी दीक्षित का गाना माधुरी दीक्षित आगे कहती हैं, 'वो काफी एक्साइटेड हो गया था. वो कोई जूनियर आर्टिस्ट नहीं था. कोई ऐसे ही था. फिर चंद्रा जी ने इसे देखा और बोला कि अरे ये मुझे बड़ा अच्छा लगा. सब लोग करेंगे ऐसा. भाई लोग सब अपना शर्ट उतारकर हवा में उछालेंगे.' इस तरह से माधुरी दीक्षित की एनर्जी और लोगों की एक्साइटमेंट में उतरी शर्ट ने गाने को कल्ट बना दिया. आलम ये है कि ये आज भी हिट है. यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी है 'धमाल', नंबर 1 और 2 पर किसका है कब्जा? 'एक दो तीन' का आ चुका रीमेक आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित का गाना 'एक दो तीन' आज भी हिट है और इस गाने का रीमेक भी आ चुका है, जिसे टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' में जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया था. 20 साल बाद जैकलीन पर फिल्माए गए इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था और रातों रात वायरल हो गया था. हालांकि, उस समय भी लोगों को माधुरी वाला गाना ज्यादा पसंद आया था और वो वाला क्रेज अलग ही था.
    Click here to Read more
    Prev Article
    आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, 'लगान' इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें
    Next Article
    कभी रिलीज नहीं हो पाई आमिर खान-रेखा की ये फिल्म, एक्ट्रेस ने जताई मिस्टर परफेक्शनिस्ट संग काम करने की इच्छा

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment