Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, 'लगान' इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें

    14 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लगान' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने बीते दिन एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए. इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, काजोल, जूही चावला और दिग्गज एक्ट्रेस रेखा समेत कई सितारों ने शिरकत की. इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें आमिर खान की बहन निखत खान रेखा के पैर छूते नजर आईं. आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैरइवेंट में आमिर खान की पूर फैमिली शामिल हुई थी. आमिर की बहन निखत खान ने ब्लैक साड़ी पहन इवेंट में एंट्री ली. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दिग्गज एक्ट्रेस रेखा से खास मुलाकात करती नजर आईं. ये भी पढ़ेंः Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है जिसमें रेखा को इवेंट में एंट्री करते देखा जा रहा है. रेखा को देखते ही आमिर की बहन निखत ने उनका वेलकम किया. फिर रेखा ने निखत को गले लगा लिया. इसके बाद निखत खान ने रेखा के पैर छुए. दोनों ने साथ में कई पोज भी दिए हैं. ये खूबसूरत पल कैमरे में कैप्चर हो गया. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) रेखा ने लूटी लाइमलाइटरेखा के लुक की बात करें तो वह हमेशा की तरह इस इवेंट में भी बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका क्लासिक और रॉयल लुक देखते ही बन रहा था. अपने ग्रेसफुल स्टाइल से रेखा ने एक बार फिर इवेंट में चार चांद लगा दिए. बता दें, इस इवेंट में आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हुईं. वहीं आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग नजर आएं. ये भी पढ़ेंः ‘मेरे साथ धोखा हुआ है’, फिल्म ‘काला हिरण’ पर गोविंद नामदेव का खुलासा, सलमान खान को बताया दोस्त, लिया फिल्म छोड़ने का फैसला आमिर खान की फिल्म 'लगान' 15 जून, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को खूब सराहा गया था.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sunday BO LIVE: 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
    Next Article
    माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment