Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Metro Rule: क्या मेट्रो में ले जा सकते हैं पालतू जानवर? जानिए क्या कहते हैं नियम

    1 hour ago

    1

    0

    Metro Pet Rule: आज के समय में ज्यादातर लोग ऑफिस, कॉलेज या अन्य किसी काम के लिए मेट्रो से सफर करना पसंद करते हैं. रोजाना लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं. ऐसे में कई पेट पेरेंट्स के मन में एक सवाल आता है कि क्या वह अपने पालतू डॉगी, बल्ली या फिर किसी अन्य जानवर को मेट्रो में अपने साथ ले जा सकते हैं या नहीं? अगर आपके पास भी कोई पेट है तो उसे मेट्रो स्टेशन लेकर जाने से पहले कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानकारी ले लें. पालतू जानवरों को लेकर क्या है नियम? दिल्ली मेट्रो DMRC समेत देश के ज्यादातर मेट्रो नेटवर्क के नियमों के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन और स्टेशन परिसर के अंदर पालतू जानवरों को ले जाने की परमिशन नहीं है. इसमें कुत्ते, बिल्ली, पक्षी और अन्य पालतू जानवर शामिल हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को अपने पेट्स के साथ मेट्रो में यात्रा करने की इजाजत नहीं दी जाती है. दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी, मेट्रो-बस से सफर करने पर मिलेगा 10% ज्यादा भत्ता क्यों लगाई गई है रोक? बता दें कि हर दिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल होती हैं. मेट्रो में भीड़ होती है, जिसके चलते बंद कोच के माहौल में जानवर घबरा सकते हैं या आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. यहीं नहीं मेंट्रो में साफ-सफाई बनाए रखने और एलर्जी जैसी समस्याओं से बचने के लिए भी यह नियम लागू किया गया है. मेट्रो में कौन-कौन सी चीजें ले जाना मना है? मेट्रो में यात्रा के दौरान कई वस्तुओं को ले जाने पर भी प्रतिबंध है. इनमें शामिल हैं जैसे... चाकू, कैंची, ब्लेड और अन्य नुकीले हथियार. पेट्रोल, मिट्टी का तेल, गैस सिलेंडर, पटाखे और कोई भी ज्वलनशील पदार्थ. केमिकल या अन्य खतरनाक सामग्री. तय सीमा से ज्यादा वजन या आकार का भारी सामान. इन नियमों का मकसद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है. नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई अगर कोई व्यक्ति नियमों की अनदेशी करते हुए अपने पालतू जानवर को बैग या बास्केट में छिपाकर मेट्रो परिसर में ले जाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. ऐसी स्थिति में मेंट्रो सुरक्षा कर्मी यात्री को यात्रा करने से रोक सकते हैं और नियमों के मुताबिक, जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसलिए मेट्रो में सफर करने से पहले हमेशा नियमों की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो. RERA में कैसे करें शिकायत? घर खरीदारों के लिए जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 साल के हो गए? तुरंत बनवा लें ये सरकारी कार्ड, वो भी बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे
    Next Article
    उड़द दाल और तिल से बनता है मिथिला का सुपर स्नैक, जानिए इसकी विलुप्त होती रेसिपी

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment