Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEET UG 2026 री-एग्जाम पर संसद सख्त, NTA और NMC अधिकारियों से कल होगी पूछताछ

    10 hours ago

    1

    0

    NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर अब संसद भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है. 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा से पहले संसद की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति ने स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, NTA और NMC के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है. इस बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा इंतजामों और पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी. कल होगी बैठक संसदीय समिति की यह बैठक 10 जून को आयोजित होगी.इसमें स्वास्थ्य मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के सचिवों के साथ NTA और NMC के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. समिति यह समझना चाहती है कि री-एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्या तैयारियां की गई हैं. पेपर लीक विवाद के बाद बढ़ी सख्ती दरअसल, 3 मई को हुई NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद रद्द कर दिया गया था.इसके बाद लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा देने की स्थिति का सामना करना पड़ा. इस पूरे मामले ने देशभर में चर्चा छेड़ दी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे.यही वजह है कि अब परीक्षा से जुड़े हर पहलू पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पहले भी जवाब दे चुके हैं अधिकारी यह पहली बार नहीं है जब NTA और संबंधित मंत्रालयों के अधिकारी किसी संसदीय समिति के सामने पेश हो रहे हैं.इससे पहले भी वे विभिन्न संसदीय समितियों के सामने परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दे चुके हैं.हालांकि, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम को देखते हुए इस बार की बैठक को ज्यादा अहम माना जा रहा है. यह भी पढ़ें - NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है. कई छात्रों का कहना है कि उन्हें दोबारा तैयारी करनी पड़ रही है, जिससे मानसिक दबाव भी बढ़ा है. ऐसे में सभी की नजर अब इस बात पर है कि री-एग्जाम पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो. परीक्षा सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस बैठक में परीक्षा सुरक्षा और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को लेकर भी चर्चा होगी.सरकार और NTA इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम कर रहे हैं. परीक्षा केंद्रों से लेकर प्रश्नपत्रों के वितरण तक हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है 21 जून को होगी री-एग्जाम NTA ने पहले ही साफ कर दिया है कि NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. अब देखना होगा कि संसदीय समिति की समीक्षा और सुझावों के बाद परीक्षा प्रक्रिया को और कितना मजबूत बनाया जाता है. यह भी पढ़ें - PG छात्रों के लिए काम की खबर, सरकार दे रही हर महीने 15K की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई?
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET Re-Exam 2026 : एनटीए से एयरफोर्स, फिर पोस्टऑफिस से परीक्षा केंद्र, जानें आपको कैसे मिलेगा NEET UG का पेपर?
    Next Article
    CBSE की कमान किसके हाथ में, क्या काम करता है देश का सबसे बड़ा स्कूल बोर्ड

    Related शिक्षा Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment