Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बाहर:हेड छुट्टियों पर, मार्श को टखने की चोट; ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इंग्लिस करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ओपनर ट्रैविस हेड को IPL के लंबे सीजन के बाद पर्सनल लीव दी गई है, जबकि कप्तान मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए वनडे मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मार्श की अनुपस्थिति में जोश इंग्लिस टीम की कप्तानी संभालेंगे। वह इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। लेग स्पिनर तनवीर संघा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की लिमिटेड ओवर (वनडे) टीम में शामिल किया गया है। हेड के वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए लिया गया फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ट्रैविस हेड के वर्कलोड को लेकर गंभीर हैं। हेड तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य ओपनर हैं और अगले 12 महीनों में टीम का शेड्यूल व्यस्त है। IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ मैच खेलने के कारण वह पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ट्रैविस हेड के वर्कलोड को लेकर गंभीर हैं। हेड तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य ओपनर हैं और अगले 12 महीनों में टीम का शेड्यूल व्यस्त है। IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ मैच खेलने के कारण वह पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें पहले बांग्लादेश दौरे की वनडे और टी-20 दोनों टीमों में चुना गया था, लेकिन अब आराम दिया गया है। टी-20 टीम में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी बाकी है। नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने कहा,'ट्रैविस को शुरुआत में दोनों सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें पर्सनल लीव दे दी गई है। हम बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद करते हैं।' मिचेल मार्श टी-20 सीरीज से कर सकते हैं वापसी मिचेल मार्श को IPL के दौरान टखने में चोट लगी थी, जो पाकिस्तान सीरीज के दौरान फिर उभर आई थी। उम्मीद थी कि वह बांग्लादेश के खिलाफ सभी 6 मैचों (3 वनडे और 3 टी-20) में कप्तानी करेंगे, लेकिन वनडे सीरीज तक फिट नहीं हो सके। अब वह सीधे ढाका में टीम के साथ जुड़ेंगे और 17 जून से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज की तैयारी करेंगे। अगर वह तब तक फिट नहीं हो पाते, तो जोश इंग्लिस कप्तानी करेंगे। नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस को पहले ही आराम दिया जा चुका है। ओली पीक और मैट शॉर्ट टीम में बरकरार पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज ओली पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश दौरे के लिए भी टीम में रखा गया है। पीक ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले सबसे युवा स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बने थे। सेलेक्टर डोडेमाइड ने कहा,'मिशेल मार्श अभी पूरी फिटनेस हासिल कर रहे हैं। इस बीच टॉड मर्फी का वनडे टीम में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। पाकिस्तान दौरे के बाद ओली पीक और मैट शॉर्ट को टीम के साथ बनाए रखना सही फैसला था।' IPL प्लेऑफ से बाहर होने का गेंदबाजों को मिला फायदा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस की वनडे टीम में वापसी हुई है। माना जा रहा था कि दोनों पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ IPL प्लेऑफ में व्यस्त रहेंगे, लेकिन टीम अपने आखिरी 7 में से 6 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इससे दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया लौट आए और आराम के बाद बांग्लादेश में टीम से जुड़ेंगे। दोनों बिली स्टैनलेक और राइली मेरेडिथ की जगह लेंगे, हालांकि मेरेडिथ टी-20 टीम का हिस्सा होने के कारण दौरे पर बने रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran War LIVE Updates: Explosions heard across Iran as Israel retaliates; alert sounded in Saudi Arabia
    Next Article
    Taiwan Stock Market Crash: TSMC Stocks Suffer Record Intraday Drop as Taiex Plunges Over 2,600 Points

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment