Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पांच बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ रेस से बाहर:गुजरात ने 89 रन से हराया, सुदर्शन, गिल और बटलर के अर्धशतक, तीन गेंदबाजों को 3-3 विकेट

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL में गुरुवार को गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इसी के साथ पांच बार की चैंपियन चेन्नई का इस सीजन सफर यहीं खत्म हो गया। हमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जबाव में चेन्नई 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए तीन बल्लोबाजों ने अर्धशतक लगाए गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल ने भी 37 गेंदों में 64 रन बनाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने 27 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोके। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए। चेन्नई की ओर से मुकेश कुमार, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2026, GT vs CSK LIVE : આઈપીએલ 2026, ગુજરાત ટાઇટન્સનો 89 રને વિજય, ચેન્નાઈ સુપર કિંગ્સ બહાર
    Next Article
    UK Radio Station Accidentally Announces King Charles III’s Death, Issues Apology

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment