Himalayan Life Saving Tree Thagil: हिमालय के पहाड़ों में थागिल नाम का एक बेहद अनोखा और बहुपयोगी पेड़ पाया जाता है. पुराने समय में जब पहाड़ों में अनाज की भारी कमी हो जाती थी, तब यह पेड़ स्थानीय लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित होता था. यह पेड़ दिखने में काफी हद तक नारियल जैसा लगता है लेकिन इसके फल खजूर की तरह होते हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं. गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग मोहन सिंह धानिक बताते हैं कि इस पेड़ को काटने पर इसके भीतर से सफेद, मुलायम और मीठा गूदा निकलता है. पुराने समय में लोग इस गूदे को धूप में सुखाकर, कूटकर पाउडर बनाते थे और उसकी रोटियां खाते थे. यह भोजन न सिर्फ पेट भरता था, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत और ताकतवर भी बनाता था.थागिल का इस्तेमाल सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं था. इसके मजबूत रेशों से छाछ बिलोने का पारंपरिक यंत्र बनाया जाता था, जो आज के मिक्सर की तरह काम करता था. इसके अलावा, इसकी पत्तियों से घर की सफाई के लिए झाड़ू बनाई जाती थी. इस वीडियो में इस पेड़ के बारे में विस्तार से जानिए.
Click here to Read more