Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब के लोकल बॉय की कप्तानी में जीता भारत:टेस्ट में फॉलो-ऑन भी नहीं बचा पाया अफगानिस्तान, गिल के कैच से दर्शक खुश

    10 hours ago

    1

    0

    न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। भारत ने अफगानिस्तान को दूसरी पारी में 112 रन पर ऑलआउट कर दिया और 300 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के कप्तान शहीदी का वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर कैच लपका। इस पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जोरदार उत्साह जताया।पंजाब के लोकल बॉय शुभमन गिल की कप्तानी में उनके होम ग्राउंड पर यह पहला टेस्ट मैच था, जिसे टीम इंडिया ने जीत लिया। हालांकि, तीसरे दिन स्टेडियम में दर्शकों की संख्या रविवार की तुलना में काफी कम रही। दर्शकों का कहना है कि दूसरे दिन शुभमन गिल के आउट होने के बाद भीड़ में कमी आने लगी थी, क्योंकि अधिकतर प्रशंसक उन्हें देखने आए थे। दर्शकों की संख्या रही कम इसके अलावा रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादा भीड़ थी, जबकि आज कार्यदिवस होने से दर्शकों की संख्या कम रही। रूपनगर से आए बलविंदर सिंह ने बताया कि वह कल अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मैच देखने आए थे, लेकिन आज वह अकेले ही पहुंचे हैं। अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन खिलाया टेस्ट क्रिकेट में फॉलो-ऑन का मतलब होता है कि यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी टीम पर कम से कम 200 रन की बढ़त हासिल कर लेती है, तो वह उसे तुरंत दूसरी पारी खेलने के लिए बुला सकती है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम को फॉलो-ऑन खेलना पड़ा। फिर ऑल आउट होकर मैच हार गए। तीसरे दिन मैच में गिरे 15 विकेट तीसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। पूरे दिन में कुल 15 विकेट गिरे। जिसमें अफगानिस्तान की पहली पारी के 5 और दूसरी पारी के 10 विकेट शामिल है। दूसरे दिन 10 विकेट गिरे, जिनमें से पांच भारतीय टीम के और पांच अफगानिस्तान के विकेट थे। वहीं पहले दिन केवल तीन विकेट ही गिरे थे। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया सर्वाधिक स्कोर इससे पहले दूसरे दिन के खेल में कई रिकॉर्ड भी बने। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ किसी एक पारी में अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया है। इससे पहले भारत ने 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में 474 रन बनाए थे। क्रिकेट फैंस में मैच को लेकर उत्साह टेस्ट मैच होने के बावजूद दर्शकों में मुकाबले को लेकर काफी उत्साह दिखा। मैदान के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें नजर आई। इनमें से ज्यादातर दर्शक लोकल बॉय शुभमन गिल को समर्थन देने पहुंचे। वहीं मोहाली के इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच होने के कारण भी क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उम्र में रणबीर कपूर से छोटे हैं जिम सरभ, ट्रेंड कर रही है उनकी सीरीज 'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी'
    Next Article
    इंस्टाग्राम रील पर टोका तो 3 बच्चों को बिलखता छोड़ मां प्रेमी संग हुई रफूचक्कर, पति बोला- वो चली जाए, बस गहने दे जाए

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment