Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Petrol-Diesel Price Hike: मई में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी के बजट पर बढ़ा दबाव

    3 weeks ago

    1

    0

    Petrol-Diesel Price Hike: मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस महीने यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार सुबह फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है. इससे पहले इसी हफ्ते पेट्रोल 87 पैसे महंगा हुआ था. वहीं 15 मई को सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की थी. जैसे-जैसे दाम बढ़ रहे हैं, वैसै ही आम लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है. इस बढ़ोतरी का असर सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. किसी पंप पर टैंकर नहीं पहुंचा तो कहीं लग गई लिमिट... लोगों में पैनिक बढ़ा, अब सफर से पहले सावधान दिल्ली में कितनी बढ़ी कीमत? बता दें कि नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं अगर बात करें डीजल की तो इसकी कीमत में 91 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भारत अपनी जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशो से खरीदता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर सीधे भारत पर पड़ता है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसकी वजह से भारत में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हो रहा है. राज्य पेट्रोल की कीमतें प्रति ली. डीजल की कीमतें प्रति लीटर दिल्ली 99.51 92.49 मुंबई 108.49 95.02 कोलकाता 110.64 97.02 चेन्नई 105.31 96.98 आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ पेट्रोल और डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता. ट्रांसपोर्ट महंगा होने से फल-सब्जियों, दूध, राशन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऑनलाइन छाईं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की टी-शर्ट्स, जानें कीमत और कहां से खरीद सकते हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, लोगों को लगा महंगाई का नया झटका
    Next Article
    Cockroach Janta Party: ऑनलाइन छाईं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की टी-शर्ट्स, जानें कीमत और कहां से खरीद सकते हैं

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment