Cockroach Janta Party: ऑनलाइन छाईं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की टी-शर्ट्स, जानें कीमत और कहां से खरीद सकते हैं
3 weeks ago
Cockroach Janta Party T-Shirt: मेलोडी टॉफी के बाद अगर सोशल मीडिया पर कुछ ट्रेंड कर रहा है तो वो है 'कॉकरोच जनता पार्टी'. जब से ये पार्टी सोशल मीडिया पर आई है इसने लोगों के बीच हड़कंप मचाकर रख दिया है. इस पार्टी का असर युवाओं पर ज्यादा पड़ रहा है और वो भी इतना कि अब इस पार्टी की टी-शर्ट्स भी मिलने लगी हैं. मार्केट में आते ही इनकी बिक्री भी ताबड़तोड़ शुरू हो गई है. ऑनलाइन छाईं 'कॉकरोच जनता पार्टी' की टी-शर्ट्सइस पार्टी का सोशल मीडिया हैंडल बनने के बाद इस पर देखते ही देखते फॉलोअर्स की भीड़ लग गई. जिसके बाद इसको लेकर जमकर मीम्स की बाढ़ भी आ गई. वहीं अब इस पार्टी के लोगो की टी-शर्ट्स भी धमाल मचा रही हैं. ये टी-शर्ट्स मार्केट में आते ही लोगों की पहली पसंद बन रही हैं. ना केवल टी-शर्ट्स बल्कि इनके स्टीकर्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं. ये भी पढ़ें: चौथी तिमाही में बल्ले-बल्ले, इन 17 कंपनियों का दोगुना हुआ राजस्व, आंकड़ों के पीछे का समझें मैजिक टी-शर्ट की कीमत?ये टी-शर्ट्स बहुत महंगी नहीं मिल रही हैं, बल्कि काफी किफायती दामों में ऑनलाइन उपलब्ध हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ये टी-शर्ट्स महज 499 से शुरू होकर 1000 रुपये के अंदर तक में उपलब्ध हैं. ये आसानी से अमेजॉन या किसी भी टी-शर्ट ब्रांड पर मिल रही हैं. ये टी-शर्ट फिलहाल कल्चर का हिस्सा बन गई हैं. लोग इनको खूब ऑर्डर कर रहे हैं. कई इंस्टाग्राम पेजेस भी इन टी-शर्ट्स को बेच रहे हैं. आउटऑफ स्टॉक हुईं टी-शर्ट्सइन टी-शर्ट्स को इतना पसंद किया जा रहा है कि ये अभी से ही आउट ऑफ स्टॉक हो गई हैं. वेबसाइट्स पर फिलहाल ये टी-शर्ट्स अवेलेबल ही नहीं हैं, यहां देखें: बता दें कि कुछ दिन पहले ही ये ट्रेंड मजाक के तौर पर शुरू हुआ था. कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने कॉकरोच को लेकर फनी वीडियो और पोस्ट बनाना शुरू किया, जिसमें उसे हर परिस्थिति में जिंदा रहने वाला जीव बताया गया. जिसके बाद से ये ट्रेंड बन गया और लोग इस पार्टी का हिस्सा खुद को बताने लगे. ये भी पढ़ें: LIC News: एलआईसी ने जीवन साथी ब्रांड के तहत दो नई योजनाएं की शुरू, जानें निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न?
Click here to Read more
.png)
