Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राबड़ी के बाद तेजस्वी ने भी अपनी Y+ सुरक्षा हटाई:पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी पुलिसकर्मियों को बंगले से लौटाया; आवास के बाहर पसरा सन्नाटा

    5 hours ago

    1

    0

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपनी Y+ श्रेणी की सुरक्षा भी लौटाने का निर्णय लिया है। तेजस्वी आज दिल्ली से पटना लौट रहे हैं। इससे पहले राबड़ी देवी ने अपने आवास से सारी सुरक्षा हटा दी। यहां तक की बंगले के बाहर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भी लौटा दिया है। जिसके बाद अब राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। दरअसल, एक दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा घटा दी। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली थी। सरकार के इस फैसले से नाराज राबड़ी देवी थी। जिसके बाद उन्होंने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए ये फैसला लिया। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इसकी जानकारी दी। पिता संग मॉर्निंग वॉक करते दिखीं रोहिणी इधर, लालू यादव सिंगापुर में बेटी रोहिणी आचार्य संग मॉर्निंग वॉक करते दिखे। इस दौरान रोहिणी ने लिखा- “पिता का प्रेम मेरी शक्ति, उनके संस्कार मेरी पहचान…।” राबड़ी-लालू की Z+ सुरक्षा वापस ली गई, तेज प्रताप की सिक्योरिटी में भी कटौती, तेजस्वी की Y+ सुरक्षा बरकरार गृह विभाग के अनुसार, यह फैसला 4 जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर लिया गया है। इसके बाद विशेष शाखा ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर नई सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया। पत्र में लालू, राबड़ी, तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की डिटेल दी गई। बताया गया कि लालू-राबड़ी सुरक्षा में कटौती की गई है। उनकी Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। हालांकि, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा (एस्कॉर्ट वाहन के साथ) मिलती रहेगी। वहीं, तेज प्रताप यादव की सुरक्षा घटा दी गई है और अब उन्हें केवल एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। लालू-राबड़ी की सुरक्षा में ये रहेंगे तैनात राबड़ी देवी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 03 महिला अंगरक्षक (सादे लिवास में), 03 अंगरक्षक (वर्दीधारी), HQRT से पायलट और बुलेट प्रूफ कार और स्कार्ट और पायलट मिलेंगे। वहीं, लालू यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 02 अंगरक्षक, HQRT से पायलट-बुलेट प्रूफ कार मिली है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद मीसा भारती को सुरक्षा नियमों के तहत 3 अंगरक्षक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, राजश्री यादव को पटना जिला बल की ओर से एक महिला अंगरक्षक की सुविधा दी जाएगी। अब राबड़ी आवास को पूरा मामला पढ़िए…. आवास को लेकर भी चल रहा विवाद सुरक्षा कटौती का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब लालू परिवार और राज्य सरकार के बीच सरकारी आवास को लेकर विवाद अपने चरम पर है। हाल ही में भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए लालू परिवार को 15 दिनों का नोटिस जारी किया था। सरकार ने राबड़ी देवी के नाम पर 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है, लेकिन परिवार अभी तक वर्तमान आवास छोड़ने को तैयार नहीं है। राबड़ी देवी के पास क्या ऑप्शन हैं, कहां रहेंगी? बिहार सरकार ने राबड़ी देवी का आवास 10 सर्कुलर रोड मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। जल्द बंगला खाली करने का दबाव है। ऐसे में उनके पास तीन ऑप्शन हैं… 1- 39 हार्डिंग रोड बंगला सरकार ने राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड बंगला अलॉट किया है। उन्हें नए बंगले में शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। राबड़ी देवी अपना निजी आवास पूरी तरह तैयार होने तक यहां रह सकती हैं। इस मामले में राजद के नेताओं की दो तरह की राय है। कुछ नेता चाहते हैं कि लालू परिवार को नया बंगला स्वीकार नहीं करना चाहिए। 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली नहीं करना चाहिए। अगर जबरन हटाया जाता है तो राबड़ी देवी और लालू यादव को अपने निजी आवास में रहने जाना चाहिए। वहीं, कुछ नेता सरकारी बंगला स्वीकार करने के पक्ष में हैं। कितना खास है 39 हार्डिंग रोड बंगला? 2- कौटिल्य नगर पटना स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे कौटिल्य नगर में लालू यादव का नया बंगला बन रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। 3- महुआ बाग बंगला लालू यादव अपने परिवार के साथ रहने के लिए पटना के दानापुर के महुआ बाग में बन रहे बंगले में जा सकते हैं। यहां लालू दो मंजिला भव्य बंगला बनवा रहे हैं। वह खुद कामकाज देखने जाते रहे हैं। इस बंगले में 7-8 कमरे हैं। बड़ा लॉन है। बैठक के लिए बड़े हॉल हैं। सुरक्षा के लिए ऊंची बाउंड्रीवाल है। एक परेशानी है कि इस बंगले में तत्काल रहने जाना मुश्किल है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है। घर का बाहरी स्ट्रक्चर तैयार है। इंटीरियर का काम जोर-शोर से चल रहा है। कोर्ट जाएंगे या सड़क पर संघर्ष करेंगे, क्या होगी लालू परिवार की रणनीति भास्कर ने आरजेडी के कई नेताओं से बात की। इस मामले में यह बात सामने आई कि अभी राबड़ी देवी बंगला खाली करने नहीं जा रही हैं। वह तत्काल कोर्ट भी नहीं जाएंगी। वकीलों से बातचीत की जा रही है। पार्टी को लगता है कि कोर्ट जाने का फैसला बहुत सही नहीं होगा। तय यही किया गया है कि सरकार के इस निर्णय का विरोध किया जाएगा। इसके लिए सड़क पर उतरने की तैयारी है। अंतिम फैसला लालू यादव के आने के बाद होगा। राजद की तैयारी है कि आवासों के आवंटन में गड़बड़ियों को लेकर सरकार को एक्सपोज करे। जनता को बताएं कि आखिर विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष का घर बदलने की क्या जरूरत थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 entrance foyer designs that create a premium first impression in modern apartments
    Next Article
    कॉकरोच जनता पार्टी: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, जंतर मंतर पर कैसा है माहौल

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment