राजस्थान को रेलवे की बड़ी सौगात! 21 जून को लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस को मिल सकती है हरी झंडी
4 hours from now
Indian Railway News: लालगढ़ से साबरमती के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की तैयारी तेज हो गई है, जिसके 21 जून को हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना जताई जा रही है. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीकानेर आने की भी संभावना है. यह ट्रेन बीकानेर और अहमदाबाद के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा. रेलवे प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और जल्द ही ट्रेन का विस्तृत टाइम टेबल और स्टॉपेज सूची जारी की जाएगी. इस सेवा से पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के बीच आर्थिक व औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी मजबूती मिलेगी.
Click here to Read more